Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुढ़ापे में भी स्वस्थ रहने के लिए सक्रिय रहना हो सकता है सहायक; जाने

admin by admin
May 28, 2025
in Featured
0

यद्यपि उम्र बढ़ना अपरिहार्य है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ स्वस्थ रहना एक चीज है जिस पर हम प्रभाव डाल सकते हैं।

यह सिर्फ आपके जन्मदिन के केक पर मोमबत्तियों की संख्या के बारे में नहीं है – यह इस बात के बारे में है कि क्या आपके पास उन्हें बुझाने या उन्हें फूंकने की ताकत है, केक को ले जाने के लिए संतुलन है और यह याद रखने के लिए स्मृति है कि आप क्यों जश्न मना रहे हैं।

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर में बदलाव आते हैं। मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, हड्डियां कमजोर होती हैं, प्रतिक्रिया समय लंबा होता है। लेकिन इसका अभिप्राय यह नहीं है कि हम सभी भविष्य में सहारा लेकर चलें और सुबह-सुबह टीवी के शो देखकर जिंदगी गुजारे।

स्वस्थ्य रहते उम्रदराज होना महज झुर्रियों से मुक्त रहना भर नहीं है बल्कि यह स्वतंत्र, गतिशील, मानसिक रूप से तेज और सामाजिक रूप से जुड़े रहने के बारे में है।

जेरोन्टोलॉजी (बढ़ी हुई आयु के लोगों और उनसे जुड़े रोगों का अध्ययन)में एक कहावत है: हम जीवन में सिर्फ साल नहीं, बल्कि इन सालों में जीवन भी जोड़ना चाहते हैं। इसका अभिप्राय गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करना – जो आपको पसंद है उसे करने में सक्षम होना, स्वतंत्र रूप से घूमना, स्पष्ट रूप से सोचना और दूसरों के साथ समय का आनंद लेना है।

इसकी कोई एक परिभाषा नहीं है, लेकिन कुछ सरल घरेलू परीक्षण आपको इसका अंदाजा दे सकते हैं। किसी शानदार प्रयोगशाला की आवश्यकता नहीं है – बस एक टूथब्रश, एक स्टॉपवॉच और हास्य की भावना काफी है।

संतुलन

अपने संतुलन को परखने का एक मजेदार (और आश्चर्यजनक रूप से उपयोगी) तरीका है मंजन करते समय एक पैर पर खड़े होना। यदि आप ऐसा 30 सेकंड या उससे ज्यादा समय तक (आंखें खुली रखते हुए) कर सकते हैं, तो यह निचले शरीर की ताकत, समन्वय और मुद्रागत स्थिरता का एक बढ़िया संकेत है।

इस संबंध में 2022 में किये गए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग दस सेकंड तक एक पैर पर संतुलन नहीं बना सकते थे, उनमें सात साल के औसत अनुवर्ती अध्ययन में उन लोगों की तुलना में मृत्यु का जोखिम 84 प्रतिशत अधिक था जो संतुलन बना सकते थे।

इस प्रकार, संतुलन स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए एक महाशक्ति की तरह है – यह गिरने की संभावना को कम करता है, गतिशीलता को सहारा देता है, और इसे किसी भी उम्र में सुधारा जा सकता है।

पकड़

पकड़ की ताकत सिर्फ बर्तन का ढक्कन खोलने से कहीं ज़्यादा है। यह समग्र स्वास्थ्य का एक शक्तिशाली संकेतक है, जो हृदय स्वास्थ्य, संज्ञानात्मक कार्य और यहां तक ​​कि मृत्यु दर के जोखिम का भी पूर्वानुमान लगाता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि पकड़ की ताकत में हर पांच किलोग्राम की कमी से सभी कारणों से मृत्यु का जोखिम 16 प्रतिशत बढ़ जाता है।

आप हैंड-डायनेमोमीटर (कई जिम या क्लीनिकों में यह उपलब्ध होता है) का उपयोग करके पकड़ की ताकत का परीक्षण कर सकते हैं, या बस रोजमर्रा के कार्यों पर ध्यान दें – क्या बोतलें खोलना, किराने का सामान ले जाना, या औजारों का उपयोग करना कठिन हो रहा है?

जमीन पर उठन-बैठने का क्रम

क्या आप अपने हाथों का उपयोग किए बिना फर्श पर बैठ सकते हैं और खड़े हो सकते हैं? यह परीक्षण आपके निचले शरीर की ताकत और लचीलेपन का सही माप है, जो दैनिक गतिविधियों और गिरने के जोखिम को कम करने के लिए आवश्यक है। यदि आप इसे कर सकते हैं, तो आप बहुत अच्छे आकार में हैं।

अगर यह बहुत कठिन है, तो बैठने से खड़े होने का परीक्षण करके देखें। कुर्सी (बिना भुजाओं वाली) का उपयोग करके देखें कि आप 30 सेकंड में कितनी बार बैठने और खड़े होने का प्रयास कर सकते हैं।

यह कार्य निचले अंगों की कार्यक्षमता, संतुलन और मांसपेशियों की ताकत का एक अच्छा माप है, यह गिरने और हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम का पूर्वानुमान भी लगा सकता है।

मानसिक कुशाग्रता

संज्ञानात्मक कार्य को सभी तरह के जटिल तरीकों से मापा जा सकता है, लेकिन कुछ बुनियादी घरेलू परीक्षण आश्चर्यजनक रूप से इसका आकलन कर सकते हैं। तीस सेकंड में जितने ज्यादा जानवरों के नाम बता सकते हैं, उन्हें नाम देने की कोशिश करें। 12 से कम नाम चिंता का संकेत हो सकते हैं; 18 से ज़्यादा नाम अच्छे संकेत हैं।

‘‘वर्ल्ड’’ को उल्टा लिखने की कोशिश करें या कुछ मिनटों के बाद तीन वस्तुओं की एक छोटी सूची याद करें। यह कौशल वृद्धों में याददाश्त बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति है।

खुद को पहेलियों, सुडोकू या कोई नया कौशल सीखने की चुनौती दें। इस तरह के ‘मौखिक प्रवाह’ और स्मृति स्मरण परीक्षण मस्तिष्क स्वास्थ्य में शुरुआती बदलावों को पहचानने के सरल तरीके हैं – लेकिन अगर कभी-कभी आप भाव शून्य हो जाएं तो घबराएं नहीं। हर कोई कभी-कभी भूल जाता है कि उसने अपनी चाबियां कहां रखी थीं।

जीवनशैली मायने रखती

बढ़ती उम्र के साथ भी स्वस्थ रखने के लिए कोई जादुई उपाय नहीं है – लेकिन, यदि कोई उपाय है, तो वह संभवतः व्यायाम, आहार, नींद और सामाजिक संबंधों का संयोजन होगा।

कुछ उत्कृष्ट अध्ययनों में निम्नलिखित रणनीतियों का उल्लेख हैं।

दैनिक गतिविधि :पैदल चलने, प्रतिरोध प्रशिक्षण, तैराकी या ताई ची से आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद मिलती है और शारीरिक संतुलन तथा हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।

स्वस्थ्य भोजन : भूमध्यसागरीय शैली का आहार – जिसमें मोटा अनाज, फल, सब्जियां, मछली, जैतून का तेल और मेवे भरपूर मात्रा में हों – ये बेहतर मस्तिष्क और हृदय स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।

निद्रा : सात से नौ घंटे की गुणवत्तापूर्ण नींद याददाश्त, प्रतिरक्षा और मनोदशा को बेहतर बनाती है।

सामाजिक जुड़ाव :कुछ शोध बताते हैं कि अकेलापन एक दिन में 15 सिगरेट पीने जितना ही हानिकारक है। इसलिए व्यस्त रहें, किसी क्लब में शामिल हों, स्वयंसेवक बनें या किसी दोस्त से फ़ोन पर बात करें ।

अगर आप अपने मंजन करते समय एक पैर पर संतुलन बना सकते हैं, आलू का बोरा लेकर सीढ़ियां चढ़ सकते हैं और दबाव में भी 20 जानवरों के नाम बता सकते हैं, तो आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। अगर नहीं (अभी तक), तो कोई बात नहीं, ये ऐसे कौशल हैं जिन्हें आप समय के साथ विकसित कर सकते हैं। उम्रदराज होने के साथ स्वस्थ रहने का अभिप्राय है स्वास्थ्य के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण अपनाना: छोटे, लगातार विकल्प बनाना जो बेहतर गतिशीलता, स्पष्ट सोच और आगे चलकर बेहतर सामाजिक संबंधों की ओर ले जाते हैं।

तो आज रात से ही, मंजन के दौरान एक पैर पर संतुलन बनाने की चुनौती को आजमाएं। हो सकता है कि आपका भविष्य का स्व आपको धन्यवाद दे, खासकर अगर उसके सभी दांत अब भी बचे हों।

Tags: बुढ़ापे में भी स्वस्थ रहने के लिए
Previous Post

राम मंदिर में राम दरबार समेत छह मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा पर पांच जून को; सरयूजल कलश यात्रा से होगा तीन दिनी समारोह का श्रीगणेश

Next Post

पंजाब: रिश्वत मामले में चार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद फाजिल्का एसएसपी निलंबित

Related Posts

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?
Featured

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

August 3, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
Next Post

पंजाब: रिश्वत मामले में चार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद फाजिल्का एसएसपी निलंबित

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group