Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
in Featured, देश
0


घर में आराम से सो रही आपकी बिल्ली या आपके साथ खेलता कुत्ता—क्या उसे भी बर्ड फ्लू हो सकता है? जवाब है, हां। हालांकि अभी पालतू जानवरों में एच5 बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है और ज्यादातर बिल्लियों तथा कुत्तों के लिए संक्रमण का जोखिम बेहद कम है, लेकिन दूसरे देशों में सामने आए मामलों ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।

बिल्लियों के मामले में खतरा खास तौर पर गंभीर हो सकता है। विदेशों में कुछ संक्रमित बिल्लियों की हालत इतनी तेजी से बिगड़ी कि कुछ ही दिनों में उनकी मौत हो गई। कुत्ते भी संक्रमित हो सकते हैं, हालांकि उनमें गंभीर बीमारी के मामले अपेक्षाकृत कम देखे गए हैं।

बिल्लियों में संक्रामक रोगों का अध्ययन करने वाली पशु चिकित्सक सैली कॉगिन्स के अनुसार, ऐसे समय में पालतू जानवरों के मालिकों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि वायरस उनके घर तक किस तरह पहुंच सकता है और उससे बचाव कैसे किया जाए।

ऑस्ट्रेलिया में करीब 77 लाख घरों में पालतू जानवर हैं। इसलिए सवाल केवल यह नहीं है कि बर्ड फ्लू पक्षियों में कितना फैल रहा है, बल्कि यह भी है कि कहीं आपका पालतू जानवर अनजाने में इस वायरस के संपर्क में तो नहीं आ रहा।

एच5 बर्ड फ्लू आपके पालतू जानवर तक कई रास्तों से पहुंच सकता है। संक्रमित जंगली पक्षी या अन्य जीव के सीधे संपर्क में आने से संक्रमण हो सकता है। किसी संक्रमित जगह पर जाने से भी खतरा रहता है। इसके अलावा संक्रमित पशु उत्पाद खाने या पीने से वायरस पालतू जानवर तक पहुंच सकता है।

वायरस आपके जूते, कपड़ों या उपकरणों के जरिए भी घर में दाखिल हो सकता है।

पोलैंड, दक्षिण कोरिया और बेल्जियम में सामने आए मामलों ने दिखाया है कि बिल्लियों के लिए यह संक्रमण कितना गंभीर हो सकता है।

शुरुआत में बर्ड फ्लू और किसी सामान्य बीमारी के लक्षणों में अंतर करना मुश्किल हो सकता है। संक्रमित पालतू जानवर सुस्त पड़ सकता है, उसे बुखार हो सकता है और वह खाना छोड़ सकता है। खांसी, सांस लेने में परेशानी तथा आंख या नाक से स्राव भी चेतावनी के संकेत हो सकते हैं।

लेकिन बिल्लियों में मामला इससे कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता है। उनमें कंपकंपी, दौरे और अचानक दिखाई देना बंद होना जैसे तंत्रिका संबंधी लक्षण भी सामने आ सकते हैं।

यदि आपके पालतू जानवर में ऐसे लक्षण दिखते हैं और हाल में वह किसी जंगली पक्षी, जंगली जीव या कच्चे पशु उत्पाद के संपर्क में आया है, तो सीधे पशु चिकित्सालय पहुंचने के बजाय पहले फोन करना बेहतर है। इससे चिकित्सक संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए जांच और इलाज की सुरक्षित व्यवस्था कर सकेंगे।

फिलहाल पालतू जानवरों के लिए एच5 बर्ड फ्लू का कोई टीका उपलब्ध नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा फ्लू रोधी दवाएं बिल्लियों और कुत्तों में कितनी सुरक्षित और प्रभावी हैं। इसलिए विशेषज्ञों के पास फिलहाल सबसे कारगर उपाय संक्रमण से बचाव ही है।

1 – जंगली जीवों से दूरी रखें : कुत्तों को बाहर पट्टे से बांधकर रखें और संभव हो तो बिल्लियों को घर के अंदर रखें। इससे वे संक्रमित पक्षियों का शिकार करने या उन्हें खाने से बचेंगे।

2 – बीट और मृत पक्षियों से दूर रखें : वायरस पक्षियों की बीट, पंखों, शवों और दूषित पानी में मौजूद हो सकता है। भोजन और पानी के कटोरे बाहर न छोड़ें तथा बाहर बने बिल्ली के बाड़ों को ढककर रखें।

3 – कच्चा खाना सोच-समझकर दें : विदेशों में बिल्लियों के कई मामले कच्चे मांस, बिना पाश्चुरीकृत डेयरी उत्पादों और दूषित पालतू भोजन से जुड़े पाए गए। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों से बचना जरूरी है। केवल भोजन को फ्रीज करने से वायरस के नष्ट होने की गारंटी नहीं होती।

4 – वायरस को घर में न आने दें : यदि आपका काम पक्षियों, जंगली जीवों या मुर्गियों के संपर्क से जुड़ा है तो घर लौटने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं, उपकरणों को कीटाणुरहित करें और कपड़े तथा जूते बदलें।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में अधिकतर पालतू जानवरों के लिए फिलहाल एच5 बर्ड फ्लू का खतरा बेहद कम है। लेकिन कम जोखिम का मतलब शून्य जोखिम नहीं है।

इसलिए अगर कहीं कोई बीमार या मृत जंगली जीव दिखाई दे तो उसे छूने के बजाय उससे दूरी बनाएं और इसकी सूचना ‘इमरजेंसी एनिमल डिजीज हॉटलाइन’ पर दें।

बर्ड फ्लू से अपने पालतू जानवर को बचाने का सबसे आसान तरीका यही है कि उसे संक्रमित पक्षियों और दूषित चीजों से दूर रखें और वायरस को अपने जूतों के रास्ते घर तक पहुंचने का मौका न दें।

Tags: क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो
Previous Post

अयोध्या: पटरंगा में आमने-सामने बाइक की टक्कर, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Next Post

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

Related Posts

देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
Next Post

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

Recent Posts

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में हाईकोर्ट से लेकर...

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में 17 वर्षीय छात्रा द्वारा कथित तौर पर सहपाठी की प्रताड़ना से परेशान...

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

घर में आराम से सो रही आपकी बिल्ली या आपके साथ खेलता कुत्ता—क्या उसे भी बर्ड फ्लू हो सकता है?...

अयोध्या: पटरंगा में आमने-सामने बाइक की टक्कर, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की...

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नोएडा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद मनोकामना पूरी नहीं होने से नाराज दो लोगों ने एक पंडित को कथित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group