लखनऊ, प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगर निगम और विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल के तहत अयोध्या, कानपुर नगर, कुशीनगर, कासगंज, चित्रकूट, सहारनपुर, बरेली और मऊ समेत कई जिलों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
पवन कुमार, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर बनाया गया है। दिनेश, मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा को अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर बनाया गया है।
आलोक कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज भेजा गया है। अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
कंचन, उपजिलाधिकारी, मथुरा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट बनाया गया है। सूरज कुमार यादव, विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर नियुक्त किया गया है।
जितेंद्र कटियार, उपजिलाधिकारी, प्रतापगढ़ को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है। वंदिता श्रीवास्तव, सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण को उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।
हिमांशु कुमार गुप्ता, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ को सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण बनाया गया है। निधि डोडवाल, उपजिलाधिकारी, बरेली को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अजय कुमार त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर को मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ बनाया गया है। वहीं भान सिंह, उपजिलाधिकारी, भदोही को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर नियुक्त किया गया है। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।