Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका का समुद्र में ईरानी युद्धपोत को डुबोना क्या जायज है ?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 6, 2026
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0
ओमान के पास हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, चार नाविक घायल

अमेरिका की एक पनडुब्बी द्वारा इस सप्ताह श्रीलंका से करीब 40 नॉटिकल मील दूर ईरान के युद्धपोत ‘आईआरआईएस देना’ को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो देने की घटना ने पर्यवेक्षकों को चौंका दिया है।

फारस की खाड़ी से इतनी दूर और चीन को पश्चिम एशिया से जोड़ने वाले अहम समुद्री व्यापार मार्ग के पास इस तरह का हमला यह संकेत देता है कि ईरान से जुड़ा यह संघर्ष व्यापक क्षेत्र में फैल सकता है।

यह घटना समुद्री युद्ध से जुड़े उन कानूनी पहलुओं पर भी ध्यान खींचती है, जिन्हें आमतौर पर सैन्य और कानूनी हलकों के बाहर कम समझा जाता है। लोगों के मन में यह सवाल उठा कि क्या यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत वैध था और जहाज डूबने के बाद बचे लोगों को बचाने की जिम्मेदारी किसकी होती है ?

समुद्री युद्ध का कानून, सशस्त्र संघर्ष के कानून का एक हिस्सा है, जो समुद्र में होने वाले युद्ध में शामिल लड़ाकों, नागरिकों और तटस्थ देशों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े नियम तय करता है। यह कानून इस बात से ही स्वतंत्र रूप से लागू होता है कि युद्ध शुरू करने का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत वैध था या नहीं। भले ही युद्ध की शुरुआत पर विवाद हो, लेकिन युद्ध के दौरान समुद्र में होने वाली सैन्य कार्रवाइयों को इन नियमों का पालन करना होता है।

समुद्र में सैन्य अभियानों का संचालन समुद्री युद्ध के कानून द्वारा नियंत्रित होता है, चाहे युद्ध की औपचारिक घोषणा की गई हो या नहीं। जहां समुद्री युद्ध के कानून और संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि (यूएनसीएलओएस) के बीच टकराव होता है, वहां समुद्री युद्ध का कानून प्राथमिकता रखता है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के उस सिद्धांत को दर्शाता है, जिसे ‘लेक्स स्पेशलिस’ कहा जाता है, यानी अधिक विशिष्ट कानून लागू होता है।

कानून के अनुसार किसी भी ऐसे देश के युद्धपोत, जो अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष में शामिल हों, स्वाभाविक रूप से सैन्य लक्ष्य माने जाते हैं। इसलिए उन पर हमला करना वैध होता है। ऐसे हमले खुले समुद्र में या संघर्ष में शामिल देशों के 12 नॉटिकल मील के क्षेत्रीय जल के भीतर किए जा सकते हैं। हालांकि तटस्थ देशों के क्षेत्रीय जल के भीतर हमला करना वैध नहीं माना जाता।

खबरों के अनुसार ‘आईआरआईएस देना’ श्रीलंका के क्षेत्रीय जल से बाहर संचालित हो रहा था। ऐसे में वह समुद्री युद्ध के कानून के तहत एक वैध सैन्य लक्ष्य माना जाता है। यदि वह श्रीलंका के तट से 12 नॉटिकल मील के भीतर होता, तो हमला अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अवैध माना जाता।

समुद्री युद्ध का कानून जहाज डूबने के बाद बचे लोगों को बचाने की जिम्मेदारी भी तय करता है। 1949 के दूसरे जिनेवा कन्वेन्शन के अनुसार, संघर्ष में शामिल पक्षों को हर सैन्य मुठभेड़ के बाद जहाज डूबने से प्रभावित लोगों, घायलों और बीमारों की तलाश करने और उन्हें बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने होते हैं।

हालांकि पनडुब्बियों के लिए यह दायित्व निभाना व्यावहारिक रूप से कठिन हो सकता है। सतह पर आकर बचाव करने से उन्हें खतरा हो सकता है और पनडुब्बियों में लोगों को रखने की क्षमता भी सीमित होती है। ऐसी स्थिति में पनडुब्बी सीधे बचाव करने के बजाय अन्य जहाजों या अधिकारियों को बचे लोगों की जानकारी दे सकती है।

श्रीलंका की नौसेना ने ‘आईआरआईएस देना’ के 32 नाविकों को बचाया और अधिकारियों के अनुसार 87 शव भी बरामद किए गए। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि श्रीलंकाई अधिकारियों को घटना की सूचना कैसे मिली, लेकिन संभावना है कि अमेरिकी नौसेना ने ही बचे लोगों के स्थान की जानकारी दी हो।

विशेषज्ञों के अनुसार, भले ही ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका की भूमिका की कानूनी वैधता पर बहस जारी हो, लेकिन समुद्र में हुई यह सैन्य कार्रवाई समुद्री युद्ध के कानून के तहत एक वैध सैन्य लक्ष्य पर हमला मानी जा सकती है।

( द कन्वरसेशन )

Tags: अमेरिका का समुद्र में ईरानी
Previous Post

श्रीलंकाई नौसेना ने दूसरे जहाज पर सवार 204 ईरानी कर्मियों को ‘सुरक्षित’ कोलंबो पहुंचाया

Next Post

असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई-30 एमकेआई विमान दुर्घटना में वायु सेना के दो पायलट की मौत

Related Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
Next Post
असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई-30 एमकेआई विमान दुर्घटना में वायु सेना के दो पायलट की मौत

असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई-30 एमकेआई विमान दुर्घटना में वायु सेना के दो पायलट की मौत

Recent Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group