Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

श्रीलंकाई नौसेना ने दूसरे जहाज पर सवार 204 ईरानी कर्मियों को ‘सुरक्षित’ कोलंबो पहुंचाया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 6, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

श्रीलंका नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि ‘आईआरआईएनएस बुशहर’ जहाज पर सवार 208 ईरानी कर्मियों में से 204 को कोलंबो बंदरगाह पर ‘‘सुरक्षित रूप से’’ स्थानांतरित कर दिया गया है। यह घटना श्रीलंका के पास एक अन्य ईरानी नौसैनिक पोत (फ्रिगेट) के डूबने के दो दिन बाद हुई है।

नौसेना ने बताया कि चार नौसैनिक अब भी जहाज पर ही हैं। इस जहाज के एक इंजन में खराबी आ गयी थी।

नौसेना ने कहा कि जहाज को राजधानी कोलंबो के बाहर स्थित अपने वर्तमान स्थान से पूर्वी बंदरगाह त्रिंकोमाली तक पहुंचने में कम से कम दो दिन और लगेंगे।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर बुद्धिका संपथ ने बताया कि ईरानी नौसैनिकों को कोलंबो के उत्तरी उपनगर वेलिसारा स्थित नौसेना शिविर में ले जाया जाएगा। संपथ ने कहा, ‘‘पंजीकरण की औपचारिकता के तौर पर उनकी चिकित्सा जांच की जाएगी।

बृहस्पतिवार को टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने कहा था कि जहाज, ‘आईआरआईएनएस बुशहर’ ने इंजन की खराबी का हवाला देते हुए श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति मांगी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मानवीय सहायता करते समय हम तटस्थ रहना चाहते थे। राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीलंका की भूमिका संघर्ष में शामिल एक पक्ष के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देने तक ही सीमित थी।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हर जीवन अनमोल है। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा स्थिति का राजनीतिकरण करने के प्रयासों की भी आलोचना की। दिसानायके ने कहा, ‘‘हम दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। हम अपनी तटस्थता बनाए रखेंगे।

राष्ट्रपति के अनुसार, जहाज पर 208 कर्मी सवार थे, जिनमें 53 अधिकारी, 84 कैडेट, 48 वरिष्ठ नाविक और 23 नाविक शामिल थे।

दिसानायके ने कहा कि 26 फरवरी को ईरान ने नौ से 13 मार्च के बीच चार दिनों के लिए कोलंबो बंदरगाह में प्रवेश की अनुमति मांगी थी, जिसे उसने ‘‘सद्भावना यात्रा’’ बताया था।

उन्होंने कहा, ‘‘सद्भावना यात्रा के लिए यह सही तरीका नहीं था। हम स्थिति का अध्ययन कर रहे थे। 27 फरवरी को हमें बताया गया कि एक नाविक फिसलकर गिर गया है और उसे किनारे लाने के लिए मदद की जरूरत है।’’

उन्होंने बताया कि ‘आईआरआईएस देना’, जो अमेरिकी हमले में निशाना बना पहला ईरानी जहाज था, पर हमले के बाद दूसरे ईरानी जहाज ने चार और पांच मार्च को कोलंबो बंदरगाह पर रुकने की अनुमति मांगी।

https://twitter.com/SputnikHindi/status/2029825348804956503?s=20

इस बीच, गाले के अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि करापीटिया अस्पताल के शवगृह की क्षमता अमेरिकी हमले में मारे गए 90 से अधिक ईरानी नाविकों के शव रखने के लिए पर्याप्त नहीं है।

सरकारी निर्णय आने तक शवों को अस्थायी रूप से बुरादे और बर्फ में लपेटकर रखा जा रहा है।

श्रीलंका ने बुधवार को कहा था कि उसने अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में गाले के पास समुद्र में डूबे ईरानी युद्धपोत ‘आईआरआईएस देना’ से 84 ईरानी नाविकों के शव बरामद किए हैं।

यह जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक बेड़े की समीक्षा अभ्यास में हिस्सा लेने के बाद अपने देश लौट रहा था।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर संयुक्त हमला शुरू किया है। ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद यह संघर्ष लगभग पूरे खाड़ी क्षेत्र तक फैल गया है।

Tags: श्रीलंकाई नौसेना ने दूसरे जहाज
Previous Post

T20 World Cup में भारत ने रचा नया रिकॉर्ड, लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री, इंग्लैंड सात रन से हारा

Next Post

अमेरिका का समुद्र में ईरानी युद्धपोत को डुबोना क्या जायज है ?

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

September 12, 2026
Next Post

अमेरिका का समुद्र में ईरानी युद्धपोत को डुबोना क्या जायज है ?

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group