Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
in Uncategorized
0


नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल को बढ़ाने की जोरदार वकालत की।

नई दिल्ली में आयोजित BRICS बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्य देशों को व्यापार, निवेश और संयुक्त वित्तपोषण के क्षेत्र में अधिक मजबूत और एकीकृत नेटवर्क तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

पेजेश्कियान ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्राओं में अधिक व्यापार और आपसी भुगतान की बेहतर व्यवस्था से मुद्रा जोखिम कम किया जा सकता है और ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार बाहरी राजनीतिक और आर्थिक झटकों के प्रति अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि व्यापारिक साझेदारों, वित्तपोषण के स्रोतों और भुगतान माध्यमों में विविधता लाना आर्थिक मजबूती के लिए जरूरी है।

ईरानी राष्ट्रपति ने ईरान की भौगोलिक स्थिति और ऊर्जा संसाधनों को ब्रिक्स की आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनका देश ऊर्जा, खाद्य और परिवहन संपर्क के क्षेत्र में रणनीतिक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सीमा शुल्क प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण, नियामकीय बाधाओं को कम करने और सीमापार बाजारों को मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

उन्होंने BRICS के नव विकास बैंक को सदस्य देशों की बुनियादी ढांचा और ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण का प्रमुख माध्यम बनाने की अपील की। पेजेश्कियान ने स्थानीय मुद्राओं में ऋण, निजी निवेश आकर्षित करने के लिए गारंटी व्यवस्था और बड़ी बुनियादी ढांचा एवं ऊर्जा परियोजनाओं के बीमा के लिए करीब 10 अरब डॉलर की शुरुआती पूंजी वाली संयुक्त पुनर्बीमा कंपनी बनाने का प्रस्ताव भी रखा।

पेजेश्कियान ने कहा कि मौजूदा वैश्विक वित्तीय व्यवस्था सीमित संख्या की मुद्राओं पर अत्यधिक निर्भर है, जिससे वह राजनीतिक दबावों और वैश्विक संकटों के प्रति संवेदनशील हो जाती है। उन्होंने BRICS से आर्थिक सहयोग को केवल बैठकों और घोषणाओं तक सीमित न रखकर वास्तविक निवेश, कारखानों, बंदरगाहों और आपूर्ति श्रृंखलाओं से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा आर्थिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। ईरान अपनी ऊर्जा क्षमता और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति के जरिए BRICS की आर्थिक संपर्क व्यवस्था में महत्वपूर्ण कड़ी बनने के लिए तैयार है।

भारत की अध्यक्षता में हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में 11 सदस्य देश शामिल हैं। समूह अब वैश्विक आबादी के करीब 49.5 प्रतिशत, वैश्विक GDP के लगभग 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के करीब 26 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है। सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा।

Tags: BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति
Previous Post

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

Related Posts

Uncategorized

बलिया के बड़ागांव मनियर में गोरख वर्मा ने अपने भैंस का पांचवां बर्थडे धूमधाम से मनाया

September 3, 2026
Uncategorized

पटना: कंकड़बाग में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, दुकान में पीछे के दरवाजे से घुसा था बदमाश

August 15, 2026
Uncategorized

सीसीपीए ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा परिणामों से संबंधित भ्रामक दावों के लिए वाजीराम एंड रवि आईएएस स्टडी सेंटर पर लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना

May 30, 2026
Uncategorized

LIC रुदौली शाखा पर उपभोक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप, कर्मचारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

May 14, 2026

Recent Posts

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group