Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दौड़ने से नशे की लत से छुटकारा पाने में मिल सकती है मदद?

admin by admin
August 13, 2025
in Featured
0

नशे की लत एक व्यापक स्वास्थ्य समस्या है, जो हर पांच में से एक कनाडाई को उनके जीवनकाल में प्रभावित करेगी। उदाहरण के लिए नशीले पदार्थों की लत ने कई शहरों में उनके अत्यधिक सेवन का संकट खड़ा कर दिया है।

लत का इलाज चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग तरीके काम करते हैं। कुछ प्रांत जबरन इलाज पर विचार कर रहे हैं, और ऐसे तरीकों को और बढ़ावा दे रहे हैं जिनकी सफलता अब तक सीमित ही रही है।

नशा और खेल पर शोध करने वाले सामाजिक कार्य शोधकर्ताओं के रूप में, हमारा मानना है कि अब वैकल्पिक तरीकों पर विचार करने का समय आ गया है।

ऊपरी तौर पर देखें तो नशे से छुटकारा पाना बस किसी पदार्थ को पीना या सूंघना छोड़ने का निर्णय लेने जितना आसान लग सकता है। हालांकि, यह उससे कहीं अधिक जटिल है।

लत किसी पदार्थ के साथ एक रिश्ते जैसी होती है। इस दृष्टि से देखें तो, लत से उबरने को उस रिश्ते से आगे बढ़ने की प्रक्रिया के रूप में समझा जा सकता है, जिसमें उसके बिना अलग तरह से जीना सीखना पड़ता है।

शोध से पता चलता है कि व्यायाम लत से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। यह एक नशामुक्त आनंद है, जो मूड को बेहतर कर सकता है, लालसा (क्रेविंग्स) और मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों को कम कर सकता है, जिससे दोबारा नशे में लौटने से बचाव हो सकता है।

हालांकि, अमेरिका में विशेष रूप से नशे से छुटकारा पाने के लिए दौड़ने वाले लोगों के समूह मौजूद हैं, लेकिन अधिकतर शोध नशा-उपचार के दौरान क्लीनिक में ट्रेडमिल पर किए गए हैं। इससे कई सवाल अनुत्तरित रह जाते हैं जैसे लोग समय के साथ लत से उबरने की अपनी प्रक्रिया में दौड़ का उपयोग कैसे करते हैं, इससे किसे लाभ होता है और क्यों।

हम यह समझना चाहते थे कि दौड़ने से लोगों को नशीले पदार्थ या शराब के इस्तेमाल से नशामुक्त जीवन की ओर बढ़ने में कैसे मदद मिलती है। उदाहरण के लिए:

1) समय के साथ दौड़ने के अनुभव कैसे बढ़े और उन्होंने नशीली दवाओं या शराब की जगह कैसे ले ली?

2) व्यक्ति द्वारा अनुभव की गई संवेदनाएं (दिल की धड़कन, सांस लेना) और पर्यावरण (शहर का शोर, प्रकृति की आवाज़ें) ने दौड़ने और शरीर के साथ उसके रिश्ते को कैसे आकार दिया?

3) समुदाय, साजोसामान, लक्ष्य और दौड़ का क्या महत्व है?

हमने 11 ऐसे लोगों के साथ दौड़ लगायी जो नशे की लत से जूझ रहे थे और जिन्होंने अपनी लत से उबरने के लिए दौड़ने का सहारा लिया था और हमने उनसे उनके अनुभवों के बारे में बात की। अधिकांश लोगों ने शराब को नशे का मुख्य स्रोत बताया।

नतीजे बताते हैं कि नशीले पदार्थ या शराब के इर्द-गिर्द सिमटा जीवन धीरे-धीरे दौड़ने से व्यवस्थित हो गया।

शुरुआत में ज्यादातर प्रतिभागी वजन घटाने के लक्ष्यों से प्रेरित थे, न कि स्वास्थ्य लाभ से। वे दौड़ने की तैयारी के दौरान भी मादक पदार्थों का सेवन करते रहे, कभी-कभी लंबी दौड़ शुरू करने से पहले थोड़ी शराब पी लेते थे।

जैसे-जैसे लक्ष्य पूरे होते गए, दौड़ लंबी और तेज होती गई। नयी चुनौतियों ने संरचित प्रशिक्षण, बेहतर पोषण और नींद को बढ़ावा दिया और जैसे-जैसे जीवन दौड़ने के इर्द-गिर्द सिमटा, मादक पदार्थों का सेवन धीरे-धीरे कम होता गया।

लत अक्सर दोस्तों और परिवार के साथ रिश्तों को भी तनावपूर्ण बनाती है, इसलिए यह अकेलेपन का अनुभव करा सकती है। अकेलेपन से जूझ रहे व्यक्ति के लिए यह कल्पना करना भी मुश्किल हो जाता है कि एक और नयी जिंदगी भी हो सकती है। अकेलेपन को कम करना लत से उबरने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन जब कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से नाज़ुक महसूस करता है, तो दूसरों के साथ होना बहुत संवेदनशील स्थिति हो सकता है।

इस अध्ययन में दौड़ने में लचीलापन महत्वपूर्ण था। चूंकि इसे अकेले या समूह में किया जा सकता है, तो प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार दौड़ सकते थे। दौड़ने के जूतों पर हल्की-फुल्की बातचीत के माध्यम से, प्रतिभागियों ने नए दोस्त बनाने के प्रयोग किए।

ये चर्चाएं और संबंध समय के साथ-साथ और अधिक गहरे होते गए।

हमारे अध्ययन के प्रतिभागियों के लिए, लत से उबरने की शुरुआत शरीर से हुई। दौड़ ने जो संगठित ढांचा प्रदान किया, जिसमें ठोस लक्ष्य और उनकी उपलब्धियों को समर्थन देने वाला एक समुदाय शामिल था, उसने प्रतिभागियों को नशे के इस्तेमाल में बदलाव करने का फैसला लेने से पहले ही एक नए जीवन की कल्पना करना संभव बना दिया।

दौड़ ने उनमें बेहतर जीवन की उम्मीद जगाई, जिसे उन्होंने उसी जोश और उत्साह से अपनाया, जैसा कि ‘फिनिश लाइन’ पर गूंजती आवाजों में महसूस होता है।

Tags: दौड़ने से नशे की लत से छुटकारा
Previous Post

अयोध्या: 73वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों और समिति के पदाधिकारियों की हुई बैठक

Next Post

Krishna Janmashtami 2025: कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, तारीख और शुभ मुहूर्त जानें यहां

Related Posts

Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
Featured

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

September 15, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
Next Post

Krishna Janmashtami 2025: कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, तारीख और शुभ मुहूर्त जानें यहां

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group