अयोध्या, 73वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों और समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि महोत्सव को सकुशल एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत इंतजाम किए जायेगे।
संस्था अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने सुरक्षा व्यवस्था, घाट व्यवस्था, बहिराणा साहिब में दर्शन हेतु महिला पुलिस एवं यातायात सहित आदि आने वाली समस्याओं की ओर बैठक में अधिकारियों को अवगत कराया और उसके निस्तारण पर विस्तार से चर्चा हुई।
नगर क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्तारघाट पर सरयू का पानी उफान पर इस दृष्टि से जल पुलिस की भी व्यवस्था की जाएगी।
संस्था संरक्षक कमलेश केवलानी ने बताया कि संस्था की ओर से प्रभु झूलेलाल महोत्सव में शोभायात्रा के दौरान 20 सदस्यीय विशेष सुरक्षा दस्ते का गठन किया गया है।
संस्था के मंत्री पुरूषोतम दासवानी ने कहा कि हर वर्ष प्रभु झूलेलाल महोत्सव पर पुलिस के सभी अधिकारियों एवं प्रशासन का सहयोग लगातार मिलता है।
बैठक में प्रमुख रूप से संस्था संरक्षक मोहन मध्यान, कमलेश केवलानी, महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल, उपाध्यक्ष जय प्रकाश क्षेत्रपाल, राकेश तलरेजा, कोषाध्यक्ष सुनील मंध्यान, मंत्री पुरुषोत्तम दासवानी, गोविंद चावला, विशेष सुरक्षा संयोजक दीपक आहूजा, संजय खिलवानी आदि सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।








