Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ऋषिकेश: चीला हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा, मृतक संख्या बढ़कर छह हुई

admin by admin
January 16, 2024
in देश
0

देहरादून, उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट राजाजी पार्क की चीला रेंज में इलेक्ट्रिक वाहन के परीक्षण के दौरान हुए हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि आठ जनवरी की शाम को हुए इस हादसे के बाद ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराये गये अंकुश श्रीवास्तव ने सोमवार को दम तोड़ दिया ।

कानपुर के रहने वाले श्रीवास्तव उस कंपनी में काम करते थे जिसने दुर्घटना का शिकार हुए इलेक्ट्रिक वाहन को बनाया था ।

तीन वन अधिकारियों समेत पांच व्यक्तियों की मौत दुर्घटना वाले दिन हो गयी थी । वन रेंजर शैलेश घिल्डियाल, डिप्टी वन रेंजर प्रमोद ध्यानी, सैफ अली खान तथा कुलराज सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि राजाजी पार्क में वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी देवी वाहन से छिटककर चीला नहर में जा गिरी थीं । उनका शव 11 जनवरी को नहर से बरामद किया गया था ।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन राज्य वन विभाग ने हाल में खरीदा था जिसमें वन अधिकारियों और कर्मचारियों समेत कुल 10 व्यक्ति सवार थे । ऋषिकेश-चीला रोड पर यह ‘इंटरसेप्टर’ वाहन पहले पेड़ से टकराया और फिर नहर की दीवार से भिड़ कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।

दुर्घटना की जांच की जा रही है। हांलांकि, प्रथमदृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है ।भाषा दीप्ति दीप्ति राजकुमार

Tags: ऋषिकेश: चीला हादसे
Previous Post

गायिका चित्रा राम नाम का जप की अपील, सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने

Next Post

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा से पहले लगे सोने के दरवाजे, जानें इनकी खासियत

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा से पहले लगे सोने के दरवाजे, जानें इनकी खासियत

Recent Posts

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group