Saturday, October 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


चेर्नीहीव क्षेत्र (यूक्रेन), रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर ओलेश्की से निकाले गए नागरिक शनिवार को बेलारूस पहुंच गए। यहां से उन्हें यूक्रेन वापस ले जाने की तैयारी की जा रही है। रूस और यूक्रेन के बीच दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में लागू अस्थायी संघर्ष-विराम के दौरान यह बड़ा मानवीय बचाव अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, खेरसॉन क्षेत्र में संघर्ष-विराम मंगलवार सुबह तीन बजे शुरू हुआ था और रविवार शाम तक जारी रहने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की मदद से इस मानवीय पहल को संभव बनाया गया। युद्ध के बीच रूस और यूक्रेन की ओर से नागरिकों को निकालने के लिए किया गया यह दुर्लभ संयुक्त प्रयास माना जा रहा है।

नीप्रो नदी के किनारे बसे ओलेश्की में अनुमानित दो हजार लोग रह गए थे। उन्हें यूक्रेन या रूस के नियंत्रण वाले क्षेत्र में जाने अथवा भोजन और चिकित्सा सामग्री की नई आपूर्ति मिलने के बाद शहर में ही रहने का विकल्प दिया गया था। शुक्रवार को बसों के काफिले के जरिए लोगों को शहर से बाहर निकाला गया।

Están desembarcando en Gomel, Bielorusia, los civiles evacuados de Oleshki, Kherson temporalmente ocupado, durante el Alto el fuego, conforme lo pactado por Ucrania y Rusia. https://t.co/ETM5sPqHjV pic.twitter.com/oaK01uShOI

— Martin Tuitero (@TuiteroMartin) October 31, 2026

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में जाने का विकल्प चुनने वाले लोगों को पहले रूस के अनापा शहर ले जाया गया और वहां से विमान के जरिए बेलारूस के गोमेल पहुंचाया गया। इस दौरान यूक्रेन के मानवाधिकार आयुक्त दिमित्रो लुबिनेट्स भी उनके साथ थे। गोमेल हवाई अड्डे से जारी वीडियो में लुबिनेट्स ने कहा कि वे जल्द ही घर पहुंच जाएंगे।

यूक्रेनी सांसद डेविड अराखामिया ने बताया कि नागरिकों को लेकर चार विमान बेलारूस पहुंचे हैं और यात्रियों के कुछ ही घंटों में यूक्रेन की सीमा में पहुंचने की उम्मीद है। सीमा पर उनके परिजन इंतजार कर रहे थे। वहां राहत सामग्री, कॉफी और पालतू जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। रेड क्रॉस, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स और वर्ल्ड सेंट्रल किचन सहित कई संगठनों के स्वयंसेवक भी मौजूद थे।

इंतजार कर रहे लोगों में 19 वर्षीय लिजा पाली भी शामिल थीं। उन्होंने ढाई साल से अधिक समय पहले अपने पिता को आखिरी बार देखा था। उस समय वह अपनी मां और बहन के साथ कब्जे वाले क्षेत्र से निकल गई थीं, जबकि उनके पिता वहीं रह गए थे। लिजा ने बताया कि परिवार को उम्मीद थी कि वे एक-दो महीने में लौट आएंगे, लेकिन इंतजार लंबा हो गया।

रूस की लोकपाल और प्रमुख प्रतिनिधि याना लानत्रातोवा के मुताबिक, बसों से उन लोगों को भी निकाला गया, जिन्होंने रूस में रहने का विकल्प चुना था। रूसी मीडिया ने क्रीमिया के सिम्फेरोपोल स्थित अस्थायी आवास केंद्र में नागरिकों के पहुंचने के दृश्य भी दिखाए। हालांकि, रूस और यूक्रेन दोनों ने यह नहीं बताया कि कुल कितने लोगों ने ओलेश्की छोड़ने का विकल्प चुना। मेलानिया ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि मानवीय सहायता काफिले के जरिए 750 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा सकता है।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका की ओर से यूक्रेन के लिए 500 पीएसी-3 पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की आपूर्ति को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया। उन्होंने सहयोगी देशों से सर्दियों के दौरान यूक्रेन की सुरक्षा के लिए अपने मौजूदा हथियार भंडार से मिसाइलें उपलब्ध कराने की अपील की। जेलेंस्की ने कहा कि नई मिसाइलों की आपूर्ति में कई साल लग सकते हैं।

जेलेंस्की के मुताबिक, रूस लगातार यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि अक्टूबर के पिछले दो सप्ताह में बिजली ग्रिड के महत्वपूर्ण हिस्सों पर 30 से अधिक हमले हुए। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को पैट्रियट वायु रक्षा इंटरसेप्टर मिसाइलों की 2.1 अरब अमेरिकी डॉलर की प्रस्तावित बिक्री को मंजूरी देने की घोषणा की थी।

वहीं, यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के पश्चिमी ब्रियांस्क क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला और 41 वर्षीय पुरुष की मौत होने की खबर है। स्थानीय गवर्नर येगोर कोवलचुक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

Tags: ओलेश्कीबेलारूसमानवीय संघर्ष-विरामयूक्रेनरूस यूक्रेन युद्ध
Previous Post

जालौन में गुलाब जल फैक्टरी की आड़ में कथित MD बनाने की इकाई का भंडाफोड़, उपनिरीक्षक निलंबित

Next Post

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Related Posts

क्राइम

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

October 31, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

October 31, 2026
देश

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू, रात में सफर कर सुबह पहुंचेगी राजधानी

October 31, 2026
अंतराष्ट्रीय

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

October 31, 2026
Next Post

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Recent Posts

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

नयी दिल्ली, पंजाब के निवासियों व अन्य लोगों को फर्जी वेबसाइट के जरिए स्वास्थ्य पूरक उत्पाद और दवाएं उपलब्ध कराने...

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख नेता उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है।...

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

चेर्नीहीव क्षेत्र (यूक्रेन), रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर ओलेश्की से निकाले गए नागरिक शनिवार को बेलारूस पहुंच गए। यहां...

जालौन में गुलाब जल फैक्टरी की आड़ में कथित MD बनाने की इकाई का भंडाफोड़, उपनिरीक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जालौन में गुलाब जल बनाने की फैक्टरी की आड़ में संचालित कथित सिंथेटिक मादक पदार्थ उत्पादन इकाई का भंडाफोड़ किया...

बार एसोसिएशन रुदौली ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

by Atul Narain Srivastava
October 31, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), बार एसोसिएशन रुदौली की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group