Saturday, October 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू, रात में सफर कर सुबह पहुंचेगी राजधानी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
in देश
0


वाराणसी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में वाराणसी-नयी दिल्ली ‘वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस नयी रेल सेवा से देश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा।

यह ट्रेन वाराणसी से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नयी दिल्ली पहुंचेगी और इन स्टेशनों के माध्यम से आसपास के जिलों के यात्रियों को भी आधुनिक रेल सेवा का फायदा मिलेगा।

मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस दोनों शहरों के बीच रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को तेज और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध कराएगी।

अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन वाराणसी से रात आठ बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह छह बजकर 10 मिनट पर नयी दिल्ली पहुंचेगी। यह नयी दिल्ली से रात नौ बजकर 40 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह सात बजकर 10 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, मौजूदा शिव गंगा एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी से नयी दिल्ली की यात्रा में 55 मिनट और नयी दिल्ली से वाराणसी की यात्रा में 35 मिनट कम समय लेगी।

अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा सप्ताह में छह दिन उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि वाराणसी से चलने वाली ट्रेन शुक्रवार को और नयी दिल्ली से चलने वाली ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी।

अधिकारियों के अनुसार रात में चलने वाली इस ट्रेन से यात्री शाम को अपनी यात्रा शुरू कर अगले दिन सुबह गंतव्य तक पहुंच सकेंगे, इससे उनके समय का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

नयी सेवा से पूर्वी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच नियमित यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों, विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों और परिवारों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

Tags: नई दिल्लीवंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेसवाराणसी
Previous Post

आजम खान और अब्दुल्ला आजम की रिहाई के आदेश जेल प्रशासन को भेजे गए: वकील

Next Post

बार एसोसिएशन रुदौली ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

October 31, 2026
देश

पंचकूला में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, हालत गंभीर

October 31, 2026
अंतराष्ट्रीय

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक: अटलांटा में जुटे वैश्विक राजनयिक, रूस-यूक्रेन और ईरान संकट पर गहराए मतभेद

October 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: Oleshky में चार दिन के संघर्षविराम के बीच पहुंचा मानवीय सहायता दल, 25 बसें और एंबुलेंस भेजीं

October 30, 2026
Next Post

बार एसोसिएशन रुदौली ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

Recent Posts

जालौन में गुलाब जल फैक्टरी की आड़ में कथित MD बनाने की इकाई का भंडाफोड़, उपनिरीक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जालौन में गुलाब जल बनाने की फैक्टरी की आड़ में संचालित कथित सिंथेटिक मादक पदार्थ उत्पादन इकाई का भंडाफोड़ किया...

बार एसोसिएशन रुदौली ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

by Atul Narain Srivastava
October 31, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), बार एसोसिएशन रुदौली की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और...

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू, रात में सफर कर सुबह पहुंचेगी राजधानी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

वाराणसी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में वाराणसी-नयी दिल्ली 'वंदे...

आजम खान और अब्दुल्ला आजम की रिहाई के आदेश जेल प्रशासन को भेजे गए: वकील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

रामपुर, समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के वकील ने अपने मुवक्किलों की...

ECI Net पोर्टल पर मतदाता पंजीकरण केंद्र ऑपरेटरों की लॉग-इन आईडी निष्क्रिय करने के निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने ईसीआईएनईटी पोर्टल पर कंप्यूटर सहायकों (मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group