Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
in देश
0


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख नेता उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। दोनों ने 30 अक्टूबर को दिल्ली में विशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act) के तहत विवाह किया। शनिवार को उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी।

उमर अब्दुल्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निधि राजदान के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “एक नई यात्रा कल शुरू हुई।” उनकी पोस्ट के जवाब में निधि राजदान ने भी अंगूठी वाले इमोजी के साथ लिखा, “It’s done bro।” दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

A new journey began yesterday 💍@Nidhi pic.twitter.com/BXbdLq2d1H

— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 2026

रिपोर्टों के मुताबिक, शादी समारोह में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य शामिल हुए। उमर अब्दुल्ला के माता-पिता फारूक अब्दुल्ला और मौली अब्दुल्ला, उनकी बहनों तथा निधि राजदान के माता-पिता वरिष्ठ पत्रकार एमके राजदान और सरला राजदान के मौजूद रहने की जानकारी सामने आई है। दिल्ली के साथ श्रीनगर में भी परिवार के स्तर पर छोटे समारोह आयोजित किए गए।

उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनका विवाह वर्ष 1994 में पायल अब्दुल्ला से हुआ था। दोनों के दो बेटे जाहिर और जमीर हैं। उमर और पायल वर्ष 2009 से अलग रह रहे थे। जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की आपसी सहमति के आधार पर विवाह समाप्त करने की प्रक्रिया को मंजूरी दी थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामलों और लंबित विवादों को भी खत्म करने पर सहमति जताई थी।

निधि राजदान भी पहले शादीशुदा रह चुकी हैं। उमर अब्दुल्ला की उम्र 56 वर्ष और निधि राजदान की उम्र 49 वर्ष बताई गई है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा किए जाने के बाद यह खबर चर्चा में है।

Tags: उमर अब्दुल्लाउमर अब्दुल्ला शादीनिधि राजदान
Previous Post

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

Next Post

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Europe: फ्रांस में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, जर्मनी के कई शहरों में झड़पें और लूटपाट

November 1, 2026
देश

Watch, गुजरात की बड़ी हाईप्रोफाइल दारू पार्टी पर पुलिस ने की रेड, 33 महिलाएं और 43 पुरुष को पुलिस ने हिरासत में

November 1, 2026
क्राइम

फर्जी SMS भेजकर 10 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार; 544 शिकायतों की जांच में गिरोह का खुलासा

November 1, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा: अहोई अष्टमी पर राधाकुण्ड में उमड़े श्रद्धालु, संतान सुख की कामना से दंपतियों ने किया स्नान

November 1, 2026
Next Post

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

Recent Posts

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बनने के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश उपाध्याय, 51 किलो की माला पहनाकर हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

अयोध्या, भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने के बाद पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के प्रथम जनपद...

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, ढाई घंटे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

अयोध्या, सात नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या पहुंचेंगे। प्रस्तावित...

Europe: फ्रांस में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, जर्मनी के कई शहरों में झड़पें और लूटपाट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को हुए व्यापक प्रदर्शनों के दौरान पिछले दो सप्ताहांत की तुलना में...

भदोही में खड़े टैंकर से टकराया ऑक्सीजन टैंकर, दोनों चालकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेराई पावर हाउस के पास रविवार तड़के एक ऑक्सीजन टैंकर के सड़क किनारे खड़े...

Watch, गुजरात की बड़ी हाईप्रोफाइल दारू पार्टी पर पुलिस ने की रेड, 33 महिलाएं और 43 पुरुष को पुलिस ने हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

गुजरात के राजकोट में कालावड़ रोड स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब पीने के संदेह में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group