Saturday, October 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
in क्राइम, देश
0


नयी दिल्ली, पंजाब के निवासियों व अन्य लोगों को फर्जी वेबसाइट के जरिए स्वास्थ्य पूरक उत्पाद और दवाएं उपलब्ध कराने का झांसा देकर साइबर ठगी को अंजाम देने में कथित तौर पर मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी हितेन कुमार (22) और उत्तर प्रदेश के इंदिरापुरम निवासी आयुष आर्य (22) के रूप में हुई है। उसने बताया कि दोनों कथित तौर पर पीड़ितों से ठगी गई रकम प्राप्त करने और उसे आगे हस्तांतरित करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, इसके बदले उन्हें 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

पुलिस ने बताया कि अमृतसर निवासी धरमवीर सिंह की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक वेबसाइट के जरिए स्वास्थ्य पूरक उत्पाद और दवाएं खरीदने की कोशिश के दौरान उससे 83,000 रुपये से अधिक की ठगी की गई।

शिकायतकर्ता ने 27 सितंबर से 30 सितंबर के बीच कई बार ऑनलाइन भुगतान किया, लेकिन उसे वादे के मुताबिक सामान नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर 21 अक्टूबर को पूर्वी जिले के साइबर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों के विवरण, केवाईसी दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण किया। इस दौरान ठगी से कथित तौर पर जुड़ी 2,66,437 रुपये की रकम दो बैंक खातों में भेजे जाने का पता चला। पुलिस के अनुसार, बाद में यह रकम एटीएम के जरिए निकाल ली गई।

जांचकर्ताओं ने शुरुआत में आर्य के नाम पर संचालित एक बैंक खाते का पता लगाया। वित्तीय लेनदेन की जांच करने पर उसकी परिचित एक महिला से जुड़े दूसरे बैंक खाते की जानकारी मिली।

पुलिस ने पिछले सप्ताह आर्य को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर खुलासा किया कि उसने 10 प्रतिशत कमीशन के बदले अपने बैंक खाते के विवरण और महिला के बैंक खाते की जानकारी अपने रिश्तेदार हितेन कुमार को दी थी।

पुलिस के अनुसार, खातों में जमा ठगी की रकम एटीएम से निकालकर तय कमीशन काटने के बाद कुमार को सौंप दी जाती थी।

पुलिस ने कुमार को 21 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। उसने कथित तौर पर एक अन्य व्यक्ति से अपने संबंधों का खुलासा किया, जो वेबसाइट का संचालन करने और स्वास्थ्य पूरक उत्पादों तथा दवाओं की ऑनलाइन बिक्री का काम संभाल रहा था।

पुलिस ने बताया कि वेबसाइट संचालक ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान करने के लिए लुभाता था, लेकिन उन्हें सामान की आपूर्ति नहीं की जाती थी। उसने बताया कि वेबसाइट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान और इस मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

Tags: दिल्ली पुलिसफर्जी वेबसाइटसाइबर ठगीहेल्थ सप्लीमेंट फ्रॉड
Previous Post

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Related Posts

देश

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

October 31, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

October 31, 2026
देश

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू, रात में सफर कर सुबह पहुंचेगी राजधानी

October 31, 2026
अंतराष्ट्रीय

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

October 31, 2026

Recent Posts

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

नयी दिल्ली, पंजाब के निवासियों व अन्य लोगों को फर्जी वेबसाइट के जरिए स्वास्थ्य पूरक उत्पाद और दवाएं उपलब्ध कराने...

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख नेता उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है।...

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

चेर्नीहीव क्षेत्र (यूक्रेन), रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर ओलेश्की से निकाले गए नागरिक शनिवार को बेलारूस पहुंच गए। यहां...

जालौन में गुलाब जल फैक्टरी की आड़ में कथित MD बनाने की इकाई का भंडाफोड़, उपनिरीक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जालौन में गुलाब जल बनाने की फैक्टरी की आड़ में संचालित कथित सिंथेटिक मादक पदार्थ उत्पादन इकाई का भंडाफोड़ किया...

बार एसोसिएशन रुदौली ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

by Atul Narain Srivastava
October 31, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), बार एसोसिएशन रुदौली की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group