भेलसर (अयोध्या), बार एसोसिएशन रुदौली की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम मिलन यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के दृढ़ प्रहरी थे। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और साहस से देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
राम मिलन यादव ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन दृढ़ संकल्प, एकता और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर शासकीय अधिवक्ता उत्तम कुमार वर्मा, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम मनोरथ वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष राज कुमार मौर्य, पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण यादव और साहब शरण वर्मा सहित चौधरी अजीमुद्दीन, अफसर रजा रिजवी, मो. फहीम खान, राजेश पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र यादव, अजय यादव, संतोष कुमार, रमेश चंद्र चौहान और कमरुद्दीन समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।