Sunday, November 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राम भक्तों ने वाशिंगटन में किया संगीत कार्यक्रम, कई राज्यों में निकाली कार रैली

admin by admin
January 15, 2024
in अंतराष्ट्रीय, अयोध्या
0

वाशिंगटन, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से एक सप्ताह पहले राम भक्तों ने अमेरिका के 21 शहरों में कार रैली निकालीं। वहीं, राजधानी वाशिंगटन में भक्तों ने भगवान राम को समर्पित एक अनूठा ‘टेस्ला’ कार संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया।

सौ से ज्यादा राम भक्त शनिवार रात को अपनी-अपनी ‘टेस्ला’ कार लेकर वाशिंगटन के फ्रेडरिक शहर में स्थित श्री भक्त अंजनेय मंदिर के बाहर जुटे।

उन्होंने टेस्ला कार की मुख्य विशेषताओं में से एक का प्रयोग कर भगवान राम को समर्पित कुछ प्रसिद्ध गाने भी बजाए। टेस्ला कार की इस विशेषता के तहत गाड़ी की हेडलाइट और स्पीकर आपस में जुड़ जाते हैं और हेडलाइट से निकलने वाली रोशनी के बीच गाने की धुन पर लोग नाचते हैं।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की अमेरिका इकाई ने टेस्ला संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। विहिप के मुताबिक, 200 से ज्यादा टेस्ला कार मालिकों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया था और उनमें से बड़ी संख्या में लोग यहां जुटे।

कार्यक्रम के आयोजकों ने ड्रोन से तस्वीरें भी लीं, जिसमें गाड़ियों को इस तरह से खड़ा किया गया था कि ऊपर से देखने में ‘राम’ लिखा हुआ जैसा प्रतीत हो रहा था।

विश्व हिंदू परिषद की वाशिंगटन इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र सापा ने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आज (शनिवार) हमने टेस्ला राम भगवान संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। हम पिछले 500 वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वाली हिंदू पीढ़ी के आभारी हैं।’’

अमेरिका में राम मंदिर समारोह का नेतृत्व कर रही विहिप ने शनिवार को 21 शहरों में कार रैलियों का भी आयोजन किया, जिसमें अटलांटा, ऑस्टिन, बोस्टन, कार्मेल (इंडियाना), उत्तरी कैरोलिना, शिकागो, कोलोराडो, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, और कैलिफोर्निया समेत अन्य राज्य शामिल हैं।

विहिप ने कहा कि रविवार को भी इस तरह की और रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

Tags: राम भक्तों ने वाशिंगटन
Previous Post

नोएडा: हरियाणा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही 35 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की

Next Post

यमन के हुती विद्रोहियों ने लाल सागर में अमेरिकी पोत पर मिसाइल दागी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

October 31, 2026
अयोध्या

बार एसोसिएशन रुदौली ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

October 31, 2026
अंतराष्ट्रीय

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

October 31, 2026
अयोध्या

अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक; पांचों लोग सुरक्षित

October 30, 2026
Next Post

यमन के हुती विद्रोहियों ने लाल सागर में अमेरिकी पोत पर मिसाइल दागी

Recent Posts

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

नयी दिल्ली, पंजाब के निवासियों व अन्य लोगों को फर्जी वेबसाइट के जरिए स्वास्थ्य पूरक उत्पाद और दवाएं उपलब्ध कराने...

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख नेता उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है।...

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

चेर्नीहीव क्षेत्र (यूक्रेन), रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर ओलेश्की से निकाले गए नागरिक शनिवार को बेलारूस पहुंच गए। यहां...

जालौन में गुलाब जल फैक्टरी की आड़ में कथित MD बनाने की इकाई का भंडाफोड़, उपनिरीक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जालौन में गुलाब जल बनाने की फैक्टरी की आड़ में संचालित कथित सिंथेटिक मादक पदार्थ उत्पादन इकाई का भंडाफोड़ किया...

बार एसोसिएशन रुदौली ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

by Atul Narain Srivastava
October 31, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), बार एसोसिएशन रुदौली की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group