Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यमन के हुती विद्रोहियों ने लाल सागर में अमेरिकी पोत पर मिसाइल दागी

admin by admin
January 15, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

दुबई, (एपी) यमन के हुती विद्रोहियों ने रविवार को लाल सागर में एक अमेरिकी पोत को निशाना बनाकर जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल दागी, जिसे एक अमेरिकी लड़ाकू विमान ने मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गाजा पट्टी में हमास के साथ इजराइल के युद्ध के बीच हाल में वैश्विक स्तर पर जहाजों की आवाजाही को प्रभावित करने वाले हमले हुए हैं।

लाल सागर में हफ्तों तक जहाजों पर हुतियों के हमलों के बाद अमेरिका और सहयोगी देशों ने शुक्रवार को विद्रोहियों पर हमले शुरू किए, जिसके बाद पहली बार हुती विद्रोहियों ने यह हमला किया है। अमेरिका ने इस हमले की पुष्टि की है।

इजराइल-हमास युद्ध के दौरान हुतियों ने एशिया और पश्चिम एशिया के तेल और मालवाहक जहाजों को स्वेज नहर से यूरोप तक जोड़ने वाले महत्वपूर्ण गलियारे में निशाना बनाया है। ऐसे हमलों से इजराइल-हमास युद्ध के क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने का खतरा पैदा हो गया है।

ईरान से संबद्ध शिया विद्रोही समूह हुती ने अभी हमले की जिम्मेदरी नहीं ली है।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि हुती गोलाबारी में लाल सागर के दक्षिणी इलाकों में सक्रिय आर्ले बर्क श्रेणी के विध्वंसक पोत ‘यूएसएस लाबून’ को निशाना बनाया गया।

अमेरिका ने कहा कि मिसाइल लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेइदा के पास से आई जिस पर लंबे समय से हुती विद्रोहियों का कब्जा है।

सेंट्रल कमांड ने कहा, ‘‘यमन के ईरान समर्थित हुती विद्रोही इलाकों से ‘यूएसएस लाबून’ की ओर एक जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल दागी गई। घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है।’’

अमेरिकी नेतृत्व वाले हमलों के पहले दिन शुक्रवार को 28 स्थानों पर हमला किया गया था और लड़ाकू विमान, युद्धपोतों और एक पनडुब्बी द्वारा छोड़ी गयी क्रूज मिसाइलों तथा बमों के जरिए 60 से अधिक लक्ष्यों पर निशाना साधा गया। अमेरिकी सेना ने इसके बाद शनिवार को हुती राडार स्थल पर हमला किया था।

Tags: हुती विद्रोहियों
Previous Post

राम भक्तों ने वाशिंगटन में किया संगीत कार्यक्रम, कई राज्यों में निकाली कार रैली

Next Post

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट, राम मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर होगा नया आशियाना!

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट, राम मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर होगा नया आशियाना!

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group