Sunday, November 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Russia-Ukraine War: Oleshky में चार दिन के संघर्षविराम के बीच पहुंचा मानवीय सहायता दल, 25 बसें और एंबुलेंस भेजीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से जारी युद्ध में अब तक के सबसे महत्वपूर्ण संघर्षविराम के बीच शुक्रवार को एक मानवीय सहायता दल युद्ध से तबाह ओलेश्की शहर में पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह युद्ध रूस द्वारा पड़ोसी देश यूक्रेन पर व्यापक हमले के साथ शुरू हुआ था। रूस के कब्जे वाले इस शहर को राहत सामग्री की खेप के साथ 25 बसें और एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई गईं। मानवीय सहायता दल भोजन और दवाइयां वितरित करेगा तथा उन लोगों को क्षेत्र से बाहर निकाल सकता है, जो रूस या यूक्रेन जाना चाहते हैं।

Melania Trump-coordinated humanitarian mission in Oleshky succeeds: corridors open, aid delivered, civilians evacuated. Russian & Ukrainian Human Rights Commissioners working together send a powerful message of hope. Despite attacks by warmongers, humanity & peace will prevail!🕊️ pic.twitter.com/wkfgOvZ3kR

— Kirill Dmitriev (@kadmitriev) October 30, 2026

अधिकारियों और स्वयंसेवकों के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध से तबाह हुए इस शहर में अब भी करीब दो हजार लोग रह रहे हैं। यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में सीमित संघर्षविराम चार दिनों से लागू है और रविवार शाम तक जारी रहने वाला है।

दोनों युद्धरत देशों ने लगभग एक जैसे बयान जारी कर कहा, ‘‘ओलेश्की छोड़ने का इच्छुक हर व्यक्ति सुरक्षित तरीके से वहां से निकल सकेगा। जो लोग वहीं रहने का फैसला करेंगे, वे रह सकते हैं और उन्हें सभी आवश्यक मानवीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस संघर्षविराम में अमेरिका ने केंद्रीय भूमिका निभाई। व्हाइट हाउस ने कहा कि इसकी मध्यस्थता प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने की थी। पोप लियो 14वें ने भी रूस और यूक्रेन के नेताओं से ओलेश्की की मदद करने की अपील की थी।

हालांकि, ओलेश्की और उसके आसपास के इलाकों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में युद्ध जारी रहा।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रातभर में यूक्रेन के एक हजार से अधिक ड्रोन मार गिराए। वहीं, यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने बैलिस्टिक और अन्य मिसाइलों के साथ ही बड़ी संख्या में ड्रोन दागे।

Tags: ओलेश्कीमानवीय सहायतारूस यूक्रेन युद्धसंघर्षविराम
Previous Post

UCC पर अखिलेश यादव का अमित शाह पर तंज, बोले- ‘बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते’

Next Post

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक: अटलांटा में जुटे वैश्विक राजनयिक, रूस-यूक्रेन और ईरान संकट पर गहराए मतभेद

Related Posts

क्राइम

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

October 31, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

October 31, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

October 31, 2026
देश

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू, रात में सफर कर सुबह पहुंचेगी राजधानी

October 31, 2026
Next Post

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक: अटलांटा में जुटे वैश्विक राजनयिक, रूस-यूक्रेन और ईरान संकट पर गहराए मतभेद

Recent Posts

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

नयी दिल्ली, पंजाब के निवासियों व अन्य लोगों को फर्जी वेबसाइट के जरिए स्वास्थ्य पूरक उत्पाद और दवाएं उपलब्ध कराने...

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख नेता उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है।...

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

चेर्नीहीव क्षेत्र (यूक्रेन), रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर ओलेश्की से निकाले गए नागरिक शनिवार को बेलारूस पहुंच गए। यहां...

जालौन में गुलाब जल फैक्टरी की आड़ में कथित MD बनाने की इकाई का भंडाफोड़, उपनिरीक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जालौन में गुलाब जल बनाने की फैक्टरी की आड़ में संचालित कथित सिंथेटिक मादक पदार्थ उत्पादन इकाई का भंडाफोड़ किया...

बार एसोसिएशन रुदौली ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

by Atul Narain Srivastava
October 31, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), बार एसोसिएशन रुदौली की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group