Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुरुषों और महिलाओं के मस्तिष्क में सैकड़ों जीन अलग-अलग तरीके से काम करते हैं

admin by admin
November 7, 2025
in Featured
0

दशकों से पुरुषों और महिलाओं में बुद्धिमत्ता तथा व्यवहार के अंतर को लेकर बहस होती रही है, लेकिन अब वैज्ञानिक साक्ष्य यह दर्शाते हैं कि जैविक रूप से पुरुष और महिला के मस्तिष्क में सैकड़ों जीन अलग-अलग ढंग से सक्रिय रहते हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इन जीनों का अलग-अलग तरीके से सक्रिय होना मस्तिष्क विकारों, जैसे अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी बीमारियों से जुड़ा हो सकता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, पुरुष और महिला मस्तिष्कों के बीच ये आनुवंशिक अंतर विकास की प्रारंभिक अवस्था में ही स्थापित हो जाते हैं और संभवतः मस्तिष्क के विकास को आकार देने में भूमिका निभाते हैं। यह प्रवृत्ति न केवल मनुष्यों में, बल्कि अन्य प्राइमेट (वनमानुष) प्रजातियों में भी पाई गई है, जिससे संकेत मिलता है कि ये अंतर बहुत प्राचीन हैं।

जीन गतिविधि में अंतर

कई दशकों के शोध से यह पुष्टि हुई है कि पुरुषों और महिलाओं में मस्तिष्क की संरचना, कार्यप्रणाली और मानसिक रोगों की प्रवृत्ति में अंतर है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि इन अंतरों में कितना योगदान जीन का है और कितना पर्यावरण का।

2017 में किए गए एक अध्ययन में सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं के मरणोपरांत मस्तिष्क ऊतक का विश्लेषण किया गया था। इसमें पाया गया कि करीब एक-तिहाई जीनों की सक्रियता एक से दूसरे की तुलना में अधिक थी। इस वर्ष प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि पुरुष मस्तिष्क में 610 जीन अधिक सक्रिय थे, जबकि महिला मस्तिष्क में 316 जीन।

कौन से जीन लिंग-आधारित हैं?

वैज्ञानिकों का कहना है कि हालांकि कुछ जीन एक्स और वाई क्रोमोसोम पर स्थित हैं, लेकिन लगभग 90 प्रतिशत लिंग-आधारित जीन सामान्य क्रोमोसोम पर पाए गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि सेक्स हार्मोन — जैसे टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन इन जीनों की सक्रियता को नियंत्रित कर सकते हैं।

भ्रूण अवस्था में ही बनते हैं अंतर

2025 में प्रकाशित एक अध्ययन में 266 भ्रूणों के मस्तिष्क के नमूनों की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि भ्रूण अवस्था में ही 1,800 जीन पुरुष भ्रूणों में और 1,300 जीन महिला भ्रूणों में अधिक सक्रिय थे। इन जीनों में से कई वयस्क मस्तिष्कों में पाए जाने वाले लिंग-आधारित जीनों से मेल खाते हैं।

क्या इसका मतलब है कि पुरुष और महिला मस्तिष्क अलग तरह से काम करते हैं?

वैज्ञानिकों का कहना है कि इतने अधिक जीनों की गतिविधि में अंतर किसी न किसी रूप में मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में भी झलक सकता है, हालांकि इसका सटीक प्रभाव अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक अध्ययनों से संकेत मिलता है कि महिलाओं में अधिक सक्रिय जीन न्यूरॉन संबंधी कार्यों से जुड़े होते हैं, जबकि पुरुषों में अधिक सक्रिय जीन झिल्ली और नाभिकीय संरचनाओं से संबंधित हैं।

मस्तिष्क स्वास्थ्य और रोग

शोध में पाया गया है कि कई महिला-प्रधान जीन अल्जाइमर रोग से जुड़े हैं, जिससे महिलाओं में इस रोग की दोहरी दर को आंशिक रूप से समझाया जा सकता है। वहीं, पशु अध्ययनों में यह संकेत मिला है कि पुरुषों के मस्तिष्क में पाए जाने वाला एसआरवाई जीन पार्किंसन रोग की गंभीरता को बढ़ा सकता है।

विकास की दृष्टि से प्राचीन हैं ये अंतर

ऐसे लैंगिकता-आधारित जीन अंतर केवल मनुष्यों में ही नहीं, बल्कि चूहे, बंदर और अन्य स्तनधारियों में भी देखे गए हैं। मनुष्यों और बंदरों में पाए गए जीन पैटर्न काफी हद तक समान हैं, जिससे संकेत मिलता है कि ये अंतर लगभग सात करोड़ वर्ष पहले के साझा पूर्वजों में उत्पन्न हुए होंगे।

शोधकर्ताओं का कहना है कि प्राकृतिक चयन ने संभवतः ऐसे जीनों को बढ़ावा दिया, जिन्होंने नर और मादा प्राणियों में थोड़े-बहुत व्यवहारिक अंतर विकसित किए। यह प्रवृत्ति संभवतः सभी स्तनधारियों, यहां तक कि सभी कशेरुकी जीवों में भी मौजूद है।

( द कन्वरसेशन )

Tags: पुरुषों और महिलाओं के मस्तिष्क
Previous Post

थाईलैंड में पकड़े गए 26 महिलाएं समेत 270 भारतीयों को वायुसेना के विमान से वापस लाया गया

Next Post

रुदौली: भाजपा की एकता पदयात्रा को सफल बनाने के लिए हुई समीक्षा बैठक; भेलसर से बनमऊ तक 17 नवम्बर को निकलेगी पदयात्रा

Related Posts

Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
Featured

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

September 20, 2026
Featured

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

September 20, 2026
Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
Next Post

रुदौली: भाजपा की एकता पदयात्रा को सफल बनाने के लिए हुई समीक्षा बैठक; भेलसर से बनमऊ तक 17 नवम्बर को निकलेगी पदयात्रा

Recent Posts

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि बैंक कर्मचारियों संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस...

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

पटना, बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक इनोवा क्रिस्टा से करीब 30...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group