थाईलैंड में पकड़े गए 270 भारतीयों को वायुसेना के विमान से वापस लाया गया जिसमें 26 महिलाएं शामिल हैं।
ये सभी भारतीय नागरिक हाल ही में म्यांमार के म्यावाडी से थाईलैंड में प्रवेश किए थे, जहाँ वे कथित रूप से साइबर स्कैम सेंटरों में काम कर रहे थे। इन्हें थाई अधिकारियों ने अवैध प्रवेश और इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन पर हिरासत में लिया था।
भारतीय दूतावास थाईलैंड और म्यांमार दोनों में संबंधित सरकारों के साथ समन्वय कर रहे हैं ताकि उन भारतीयों की भी वापसी सुनिश्चित की जा सके जो अब भी म्यांमार में फंसे हैं।
भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे विदेश में नौकरी स्वीकार करने से पहले नियोक्ता और रिक्रूटिंग एजेंट्स की साख की जांच करें, और यह भी याद रखें कि थाईलैंड में वीज़ा-फ्री प्रवेश केवल पर्यटन और अल्पकालिक व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए है रोजगार के लिए नहीं।
भारत के बैंकॉक स्थित दूतावास और चियांग माई के वाणिज्य दूतावास ने रॉयल थाई सरकार की विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय में 270 भारतीय नागरिकों (जिनमें 26 महिलाएं शामिल हैं) को थाईलैंड के माए सॉट से भारतीय वायुसेना (IAF) के दो विशेष विमानों से भारत वापस भेजा है।




