Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
in Featured
0


हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा माना जाता है? कई वर्षों से गूगल ऐसे सवालों के जवाब में वेबसाइट्स के लिंक दिखाता आया है, लेकिन इस बार उसने सीधे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार किया हुआ जवाब दिया।

एआई ने एक संख्या बताई, लेकिन साथ ही जवाब को जटिल बनाते हुए यह भी समझाया कि स्क्रीन पर बिताए जाने वाले समय की अवधि से ज्यादा महत्वपूर्ण यह हो सकता है कि उस समय का इस्तेमाल किस तरह और किस संतुलन के साथ किया जा रहा है। उसने यह भी कहा कि ‘‘बहुत ज्यादा’’ स्क्रीन टाइम इस बात पर निर्भर कर सकता है कि किशोर की नींद, व्यायाम, पढ़ाई और मानसिक स्थिति कैसी है।

मैंने एक और सवाल पूछा : क्या मुझे रोजाना ‘एस्पिरिन’ लेनी चाहिए? इस बार एआई के जवाब में चिकित्सकीय जानकारी दी गई, संभावित जोखिमों के बारे में चेताया गया और मेरी उम्र तथा चिकित्सीय इतिहास बताने पर अधिक व्यक्तिगत सलाह देने की पेशकश की गई।

दोनों जवाब उपयोगी थे। लेकिन मेरे लिए ज्यादा दिलचस्प बात यह थी कि दोनों सवालों के जवाब देने का तरीका बिल्कुल अलग था।

एआई के जवाबों को लेकर अब तक की बहस मुख्य रूप से उनकी सटीकता पर केंद्रित रही है कि क्या एआई ने सही जवाब दिया? निश्चित रूप से यह महत्वपूर्ण सवाल है, लेकिन किसी एआई जवाब को परखने का यह सिर्फ एक पैमाना है। जवाब किस तरह का है, उसके आधार पर उपयोगकर्ता को भी अलग-अलग चीजों की जांच करनी पड़ती है।

मैं एआई के जवाबों को मोटे तौर पर चार प्रकारों में बांटना उपयोगी मानता हूं -तथ्यात्मक, व्याख्यात्मक, रचनात्मक और रणनीतिक। तथ्यात्मक दावे को आम तौर पर किसी विश्वसनीय स्रोत से जांचा जा सकता है। व्याख्या तथ्यात्मक रूप से सही होने के बावजूद इस बात पर निर्भर कर सकती है कि कौन-से साक्ष्यों को अधिक महत्व दिया गया और किन्हें नजरअंदाज किया गया। रचनात्मक जवाब तर्कपूर्ण हो सकता है, लेकिन फिर भी हो सकता है कि उस व्यक्ति के लिए उपयुक्त न हो, जिसके लिए उसे तैयार किया गया है। वहीं, बहुत अच्छी भाषा में लिखा गया रणनीतिक दस्तावेज भी जरूरी नहीं कि पूरी तरह सही हो।

समस्या यह है कि एआई इन चारों तरह के जवाब लगभग एक ही धाराप्रवाह और आत्मविश्वासपूर्ण अंदाज में देता है। इसलिए इनके बीच का फर्क आसानी से नजरों से छूट सकता है।

मैं वर्जीनिया विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन और डीन ऑफ लाइब्रेरीज हूं। मैं पुस्तकालय पेशेवरों के लिए एआई से जुड़ी दक्षताएं विकसित करने के राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करता हूं और एआई साक्षरता के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर परामर्श भी देता हूं। मैंने पहली बार एआई के जवाबों के इस वर्गीकरण का प्रस्ताव ‘जर्नल ऑफ एकेडमिक लाइब्रेरियनशिप’ में रखा था।

बेशक, ये चारों श्रेणियां एक-दूसरे से पूरी तरह अलग नहीं हैं। एआई का एक जवाब एक साथ कई तरह का हो सकता है। फिर भी, इन चार प्रकार के जवाबों को समझना इस बात का आकलन करने में मदद करता है कि एआई के दिए जवाब को सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है या उसे और जांचने की जरूरत है।

गूगल आपको किस तरह का जवाब दे रहा है?

तथ्यात्मक जवाब ऐसा दावा करता है, जिसे उपलब्ध साक्ष्यों से जांचा जा सकता है। जैसे वर्जीनिया विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई या सोने का रासायनिक प्रतीक क्या है? ऐसे जवाबों को इस्तेमाल करने से पहले किसी विश्वसनीय स्रोत से उनकी पुष्टि करनी चाहिए। एआई अगर स्रोत का हवाला देता है, तो सीधे उस स्रोत को देखना बेहतर है।

व्याख्यात्मक जवाब साक्ष्यों पर आधारित होता है, लेकिन उसका कोई एक निश्चित निष्कर्ष नहीं होता। मसलन, किशोरों के लिए कितना स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा है या क्या घर से काम करने से उत्पादकता बढ़ती है। इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि एआई ने किन साक्ष्यों को महत्व दिया और किन्हें छोड़ दिया। स्क्रीन टाइम के मामले में गूगल ने शुरुआत में दो घंटे की सीमा बताई, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि विशेषज्ञ स्क्रीन के इस्तेमाल की गुणवत्ता और संदर्भ को अधिक महत्व देते हैं। ऐसे जवाबों को परखते समय पूछना चाहिए कि क्या इसी साक्ष्य की कोई दूसरी उचित व्याख्या भी हो सकती है।

रचनात्मक जवाब किसी तय सही उत्तर को खोजने के बजाय तैयार किए जाते हैं। कवर लेटर, शोक संदेश, पाठ योजना या किसी पैराग्राफ का नया मसौदा इसके उदाहरण हैं। इन्हें परखते समय देखना चाहिए कि वे उद्देश्य, पाठक और व्यक्ति की भाषा-शैली के अनुरूप हैं या नहीं।

रणनीतिक जवाब इस सवाल का उत्तर देते हैं कि आखिर करना क्या चाहिए, जैसे रोजाना एस्पिरिन लेनी चाहिए या घर खरीदना चाहिए। इनमें जानकारी के साथ व्यक्ति के लक्ष्य, जोखिम, फायदे-नुकसान और व्यक्तिगत परिस्थितियां भी शामिल होती हैं। ऐसे जवाबों में यह देखना जरूरी है कि एआई को आपकी परिस्थिति के अनुसार सलाह देने के लिए और कौन-सी जानकारी चाहिए और क्या किसी विशेषज्ञ की राय लेना जरूरी है।

अंततः एआई के किसी जवाब को सही या गलत मानने से पहले यह पूछना अधिक उपयोगी है कि ‘‘यह किस तरह का जवाब है?’’ जवाब का प्रकार ही तय करता है कि उसके बाद हमें क्या करना चाहिए।

एआई के जवाब के बाद पहला सवाल :

मेरे सवाल आम गूगल सर्च से शुरू हुए थे। मैंने कोई चैटबॉट नहीं खोला था। एआई से तैयार जवाब अपने आप सामने आ गए और उनके नीचे वेबसाइट्स के लिंक भी दिए गए थे।

ये जवाब उपयोगी थे। गूगल ने जवाबों में संदर्भ जोड़ा, जटिलताओं को स्वीकार किया और अतिरिक्त जानकारी देने पर अधिक व्यक्तिगत मार्गदर्शन की पेशकश की। लेकिन एक ही जवाब के भीतर जवाब का स्वरूप बदल सकता है। किसी मेडिकल परामर्श में क्या कहा गया है, यह बताना एक बात है और यह तय करना दूसरी कि वह परामर्श किसी खास व्यक्ति पर कैसे लागू होता है।

एक उपयोगकर्ता के तौर पर हमें यह पहचानने की कोशिश करनी चाहिए कि हमारे सामने आए एआई जवाब में वास्तव में किस तरह का बौद्धिक काम किया गया है। यह देखना चाहिए कि उसकी व्याख्या कितनी ठोस है और दी गई सलाह हमारी परिस्थितियों पर वास्तव में लागू होती भी है या नहीं।

इसलिए एआई के किसी जवाब को सही या गलत मानने से पहले एक और बुनियादी सवाल पूछना उपयोगी होगा कि ‘‘यह किस तरह का जवाब है?’’ जवाब का प्रकार ही यह तय करने में मदद करेगा कि इसके बाद हमें क्या करना चाहिए।

Tags: #AI #ArtificialIntelligence #GoogleAI #AIAnswers
Previous Post

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

Related Posts

Featured

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

September 20, 2026
Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
Featured

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

September 15, 2026
Next Post

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

Recent Posts

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

कीव, रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार तड़के यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और लंबी दूरी के हथियारों से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group