Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या पानी को एक से अधिक बार उबालना ठीक है? या आपको हर बार केतली खाली करनी चाहिए?

admin by admin
July 20, 2025
in Featured
0

केतली लगभग हर घर में एक आवश्यक वस्तु है – इसके बिना हम गर्म पेय कैसे बनाएंगे?

लेकिन क्या केतली में पिछली बार के बचे पानी को दोबारा उबालना ठीक है? हालांकि पानी को उबालने से वह कीटाणुरहित हो जाता है, लेकिन आपने सुना होगा कि पानी को एक से ज्यादा बार उबालने से वह हानिकारक हो जाता है और इसलिए आपको हर बार केतली खाली कर देनी चाहिए।

ऐसे दावों के साथ अक्सर यह तर्क भी दिया जाता है कि दोबारा उबाले गए पानी में कथित रूप से खतरनाक पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिनमें आर्सेनिक जैसी धातुएं या नाइट्रेट और फ्लोराइड जैसे लवण शामिल हैं।

यह सच नहीं है। यह समझने के लिए आइए देखें कि हमारे नल के पानी में क्या है और उसे उबालने पर असल में क्या होता है।

हमारे यहां नल से आने वाले पानी में क्या है?

आइए, ‘सिडनी वाटर’ द्वारा आपूर्ति किये जाने वाले नल के पानी का उदाहरण लें, जो ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जल प्रदाता है और सिडनी, ब्लू माउंटेन और इलावारा क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करती है।

इलावारा क्षेत्र के लिए जनवरी से मार्च 2025 तिमाही के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पानी में लौह एवं सीसा जैसी धातुओं की मात्रा बहुत कम थी, मैग्नीशियम का स्तर इतना कम था कि उसका स्वाद नहीं लिया जा सकता था, तथा सोडियम का स्तर लोकप्रिय शीतल पेयों की तुलना में काफी कम था।

ये और अन्य सभी निगरानी किए गए गुणवत्ता मानदंड उस अवधि के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पेयजल दिशानिर्देशों के अनुरूप थे। अगर आप इस पानी से चाय बनाते हैं, तो उसे दोबारा उबालने से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। जानिए क्यों।

रसायनों के इतने कम स्तर को सांद्रित करना कठिन है।

पानी में पदार्थों को सांद्रित करने के लिए, आपको कुछ तरल को वाष्पित करना होगा जबकि रसायन वहीं रह जाएंगे। पानी किसी भी तापमान पर वाष्पित हो जाता है, लेकिन ज़्यादातर वाष्पीकरण क्वथनांक पर होता है – जब पानी भाप में बदल जाता है।

उबलने के दौरान, कुछ वाष्पशील कार्बनिक यौगिक हवा में निकल सकते हैं, लेकिन अकार्बनिक यौगिकों (जैसे धातु और लवण) की मात्रा अपरिवर्तित रहती है।

यद्यपि पीने के पानी को उबालने पर उसके वाष्पित होने से अकार्बनिक यौगिकों की सांद्रता बढ़ सकती है, लेकिन साक्ष्य दर्शाते हैं कि यह इतनी अधिक नहीं होती कि यह खतरनाक हो जाए।

मान लीजिए कि आप सुबह के समय केतली में एक लीटर नल का पानी उबालते हैं, और आपके नल के पानी में फ्लोराइड की मात्रा एक मिलीग्राम प्रति लीटर है, जो ऑस्ट्रेलियाई दिशानिर्देशों की सीमा के भीतर है।

आप 200 मिलीलीटर उबले हुए पानी से एक कप चाय बनाते हैं। फिर दोपहर में बचे हुए पानी को दोबारा उबालकर एक और कप चाय बनाते हैं।

दोनों अवसरों पर, यदि उबलना शुरू होने के तुरंत बाद गर्म करना बंद कर दिया जाता, तो वाष्पीकरण द्वारा पानी की हानि कम होती, तथा प्रत्येक कप चाय में फ्लोराइड की मात्रा समान होती।

लेकिन मान लीजिए कि दूसरा कप बनाते समय आप पानी को तब तक उबलने देते हैं जब तक केतली में मौजूद 100 मिलीलीटर पानी वाष्पित न हो जाए। फिर भी, चाय के दूसरे कप के साथ आपके द्वारा ग्रहण की गई फ्लोराइड की मात्रा (0.23 मिलीग्राम) पहले कप चाय के साथ ग्रहण की गई फ्लोराइड की मात्रा (0.20 मिलीग्राम) से बहुत अधिक नहीं होगी।

यही बात आपूर्ति किये गये जल में मौजूद अन्य खनिजों या कार्बनिक पदार्थों पर भी लागू होती है। आइए सीसे की बात करें: जैसा कि ऊपर बताया गया है, इलावारा क्षेत्र में आपूर्ति किये जाने वाले पानी में सीसे की मात्रा 0.0001 मिलीग्राम प्रति लीटर से भी कम थी। एक कप पानी में असुरक्षित सीसे की सांद्रता (ऑस्ट्रेलियाई दिशानिर्देशों के अनुसार 0.01 मिलीग्राम प्रति लीटर) तक पहुंचने के लिए, आपको लगभग 20 लीटर नल के पानी को 200 मिलीलीटर तक उबालना होगा।

व्यावहारिक रूप से ऐसा होना असंभव है – ज़्यादातर इलेक्ट्रिक केतली को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे थोड़ी देर उबलने के बाद अपने आप बंद हो जाती हैं। जब तक आप जो पानी इस्तेमाल कर रहे हैं वह पीने के पानी के दिशानिर्देशों के अनुसार है, तब तक आप इसे अपनी केतली में हानिकारक स्तर तक केंद्रित नहीं कर सकते।

लेकिन स्वाद का क्या?

दोबारा उबाला गया पानी आपके पेय पदार्थों के स्वाद को प्रभावित करता है या नहीं, यह पूरी तरह से आपके स्थानीय जल आपूर्ति की विशिष्टताओं और आपकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर निर्भर करेगा।

खनिज सांद्रता में मामूली परिवर्तन, या उबलते समय पानी से घुली ऑक्सीजन की हानि कुछ लोगों के लिए स्वाद को प्रभावित कर सकती है – हालांकि ऐसे कई अन्य कारक हैं जो आपके नल के पानी के स्वाद को प्रभावित करते हैं।

मूल बात यह है कि जब तक आपकी केतली का पानी मूल रूप से सुरक्षित पेयजल के दिशानिर्देशों के अनुरूप है, तब तक यह बार-बार उबालने के बाद भी सुरक्षित और पीने योग्य बना रहेगा।

द कन्वरसेशन

Tags: क्या पानी को एक से अधिक बार उबालना ठीक है?
Previous Post

उप्र आरओ/एआरओ परीक्षा: एआई व सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Next Post

बरेली में होमगार्ड को कार के बोनट पर टांगकर दौड़ाई गाड़ी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Related Posts

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
Next Post

बरेली में होमगार्ड को कार के बोनट पर टांगकर दौड़ाई गाड़ी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group