Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सर्पदंश के लिए‘सुपर एंटीबॉडी : कैसे खतरनाक प्रयोग ने वैज्ञानिकों ने नई विषरोधी दवा बनाई

admin by admin
May 4, 2025
in Featured
0

(द कन्वरसेशन) अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसे व्यक्ति के रक्त का उपयोग करके नयी सर्प विषरोधी दवा तैयार की है, जिसने 18 वर्षों में जानबूझकर 800 से अधिक बार अपने शरीर में विभिन्न प्रकार का विष ग्रहण किया ताकि सर्पदंश के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सके।

शोधकर्ताओं ने पाया कि व्यक्ति के रक्त से प्राप्त ‘सुपर एंटीबॉडी’ ने मांबा और कोबरा सहित सांपों की 19 विभिन्न प्रजातियों के विष में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन से होने वाले नुकसान से बचाया।

नया अध्ययन विषरोधी उत्पादन में नये मार्ग प्रशस्त कर सकता है। अधिकांश वर्तमान तकनीकें एक शताब्दी से भी अधिक पुरानी हैं और इनमें घोड़ों तथा अन्य जानवरों में विष का इंजेक्शन लगाकर उनके रक्त से एंटीबॉडी एकत्रित की जाती हैं।

फिर भी, नए उपचार सर्पदंश की उस वैश्विक समस्या से निपटने की चुनौती का केवल एक हिस्सा हैं, जिसके कारण हर साल दुनिया भर में हजारों लोगों की मौत हो जाती है।

यह नया विषरोधी कैसे बनाया गया?

टिम फ्रिडे खुद को ‘‘विष विशेषज्ञ’’ बताते हैं। उन्होंने 18 साल की अवधि में जानबूझकर कई सांपों के जहर का विष अपने शरीर में लिया ताकि प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सके। यह एक जोखिम भरा अभ्यास है, जिसकी हम अनुशंसा नहीं करते हैं। फ्रिडे के लिए यह सब कुछ खासा जोखिम भरा भी रहा है।

वैज्ञानिकों ने फ्रिडे के रक्त का एक छोटा सा नमूना लिया और विष के असर को खत्म करने के लिए उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा विकसित एंटीबॉडी को अलग कर लिया।

इसके बाद, उन्होंने यह निर्धारित किया कि बेहद विषैले सांपों के जहर में पाए जाने वाले दो महत्वपूर्ण प्रकार के न्यूरोटॉक्सिन के विरुद्ध कौन से एंटीबॉडी व्यापक रूप से प्रभावी थे।

अगला कदम फ्रिडे की बी-कोशिकाओं (एक प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिका) से डीएनए को अनुक्रमित करना था, जो उन दो एंटीबॉडी का उत्पादन करती थी। इसके बाद जिम्मेदार जीन को एक प्रकार के वायरस में डाला गया जिसे ‘बैक्टीरियोफेज’ कहा जाता है।

आमतौर पर विषरोधी कैसे बनाया जाता है?

विषरोधी वर्तमान में सांप के काटने के लिए उपलब्ध एकमात्र विशिष्ट उपचार है। आमतौर पर पहले विष को एकत्रित करके विषरोधी तैयार किया जाता है, फिर एक पालतू पशु (जैसे कि घोड़ा) को उस विष की छोटी लेकिन धीर-धीरे बढ़ी हुई खुराक का नियमित इंजेक्शन देकर एंटीबॉडी विकसित की जाती हैं।

घोड़े का खून निकाला जाता है और उसके एंटीबॉडी को संसाधित किया जाता है। फिर सर्पदंश पीड़ित व्यक्ति को एंटीबॉडी का इंजेक्शन लगाया जाता है, जहां वह विष को असर करने से रोकता है।

पारंपरिक विषरोधी की अपनी समस्याएं हैं। ये एक गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया पैदा कर सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों के सांपों में विष की संरचना में अंतर के कारण, या सांप के जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में, इनकी प्रभावशीलता भी सीमित हो सकती है।

‘ब्रॉड-स्पेक्ट्रम’ या ‘पॉलीवेलेंट’ विषरोधी को सांपों की विभिन्न प्रजातियों के जहर के मिश्रण का इंजेक्शन देकर बनाया जाता है। हालांकि, प्रति खुराक में एंटीबॉडी की बढ़ी हुई मात्रा प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं के जोखिम को बढ़ा सकती है।

मिश्रित विषरोधी के साथ एक और चुनौती यह है कि कुछ जहर जो मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करते हैं, वे अन्य समान रूप से खतरनाक विषों के खिलाफ एंटीबॉडी के उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं।

Tags: सर्पदंश के लिए‘सुपर एंटीबॉडी!
Previous Post

फवाद खान, आतिफ असलम, आबिदा परवीन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत में रोक

Next Post

बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला पुलिसकर्मी

Related Posts

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

July 23, 2026
Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!
Featured

Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!

July 21, 2026
Next Post

बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला पुलिसकर्मी

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group