Saturday, September 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ISRO GSLV-F17 Mission: ‘आसमान में भारत की नई आंख’, 36,000 किमी की ऊंचाई पर स्थापित हुआ 2,367 किग्रा का भारी उपग्रह EOS-05

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
in Featured
0


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले ‘इमेजिंग’ उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया और भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिए 2,300 किलोग्राम से अधिक वजनी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित कराया।

उपग्रह को, मिशन से जुड़े एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने ‘‘आसमान से नजर रखने वाली आंख’’ करार दिया और यह उपग्रह वास्तविक समय में तस्वीरें उपलब्ध कराएगा, साथ ही कृषि एवं आपदा प्रबंधन समेत कई क्षेत्रों में देश की मदद करेगा।

इसरो ने बताया कि उपग्रह ईओएस-05 यहां से प्रक्षेपित होने के करीब 18 मिनट बाद निर्धारित उप-भूतुल्यकालिक अंतरण कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया।

अंतरिक्ष एजेंसी ने उन अटकलों को खारिज किया कि ईओएस-05 एक ‘‘टोही उपग्रह’’ है। जहां कई पृथ्वी अवलोकन उपग्रह पृथ्वी की निचली कक्षा (एलईओ) में संचालित होते हैं, वहीं ईओएस-05 करीब 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर भू-तूल्यकालिक कक्षा में स्थापित होगा। जहां वह पृथ्वी की घूर्णन गति के साथ तालमेल बैठाएगा।

जीएसएलवी द्वारा ले जाया गया 2,300 किलोग्राम से अधिक वजन वाला यह उपग्रह अब तक इस यान से भेजा गया सबसे भारी उपग्रह है।

इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने सफल प्रक्षेपण की घोषणा करते हुए कहा, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जीएसएलवी एफ-17 यान ने उन्नत ईओएस-05 जियो-इमेजिंग उपग्रह को सफलतापूर्वक और सटीक तरीके से निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है।

अंतरिक्ष विभाग के सचिव ने मिशन से जुड़े प्रमुख वैज्ञानिकों के साथ प्रक्षेपण के तुरंत बाद कहा, यह श्रीहरिकोटा से 107वां प्रक्षेपण और जीएसएलवी का 19वां मिशन है।

उन्होंने कहा कि जीएसएलवी का पहला प्रक्षेपण (डी1) 1,536 किलोग्राम वजन वाले पेलोड के साथ किया गया था और इसके बाद इसरो ने संरचनात्मक भार को अनुकूलित करने और प्रणोदन प्रणालियों में सुधार के जरिये जीएसएलवी के प्रदर्शन को धीरे-धीरे बेहतर किया।

उन्होंने कहा, आज हमने इस प्रक्षेपण यान के जरिये 2,367 किलोग्राम वजनी सबसे भारी उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि ईओएस-05 को कक्षा में सक्रिय कर दिए जाने के बाद यह भू-तुल्यकालिक कक्षा से देश के लिए “अहम आंकड़े” उपलब्ध कराने वाला भारत का पहला निर्दिष्ट ‘इमेजिंग’ उपग्रह बन जाएगा।

उन्होंने उपग्रह से प्राप्त डेटा का हवाला देते हुए पुष्टि की ‘‘सभी प्रणालियां पूरी तरह ठीक काम कर रही हैं और सौर पैनल सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। उपग्रह बिल्कुल ठीक है।”

उन्होंने कहा, यह हमारे देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह पहला ईओएस है जिसे राष्ट्रीय गतिविधियों के लिए भू-तुल्यकालिक कक्षा पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सफलता इसरो और उसके औद्योगिक साझेदारों की संयुक्त टीम की मेहनत का परिणाम है।

मिशन निदेशक थॉमस कुरियन ने कहा कि इस मिशन में विशेष रूप से तैयार किया गया ईओएस उपग्रह भेजा गया है, जो लगभग वास्तविक समय में तस्वीरें लेने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह जीएसएलवी द्वारा भू-तुल्यकालिक अंतरण कक्षा (जीटीओ) या उप जीटीओ कक्षा में भेजा गया अब तक का सबसे भारी उपग्रह है।

परियोजना निदेशक (उपग्रह) इम्तियाज अहमद ने ईओएस-05 को अपनी तरह का अनूठा उपग्रह बताया, जिसमें कई बैंड में काम करने की क्षमता है। उन्होंने कहा, “संरचना, सामग्री और क्षमता के लिहाज से यह एक जटिल उपग्रह है।

इससे पहले बुधवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई 27 घंटे की उलटी गिनती सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद रॉकेट ने शुक्रवार तड़के दो बजकर 55 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण स्थल से निर्धारित समय पर उड़ान भरी। सुबह का समय और बारिश भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। बड़ी संख्या में लोग छाते लगाकर प्रक्षेपण देखने पहुंचे और वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया।

तीन चरणों वाले और 51.7 मीटर ऊंचे जीएसएलवी के तीसरे चरण में क्रायोजेनिक इंजन लगा है और भारी उपग्रह को रॉकेट के ऊपरी हिस्से में स्थापित किया गया है। जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन को 2021 में असफल रहे जीएसएलवी-एफ10/ईओएस-03 मिशन की जगह लाया गया बताया जा रहा है।

उस समय उड़ान के 307वें सेकंड में यान में लगे कंप्यूटर ने मिशन को रोक दिया था। इसरो के अनुसार, उड़ान के बाद के डेटा की जांच से पता चला था कि क्रायोजेनिक ऊपरी चरण में आई गड़बड़ी के कारण मिशन असफल हुआ था।

शुक्रवार तड़के किया गया यह प्रक्षेपण करीब आठ महीने के अंतराल के बाद हुआ और इसरो को इस साल की पहली सफलता मिली।

इससे पहले 12 जनवरी को 16 उपग्रहों को लेकर रवाना हुए इसरो के पीएसएलवी-सी62 रॉकेट में प्रक्षेपण के महत्वपूर्ण तीसरे चरण में आई ‘‘गड़बड़ी’’ के कारण उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका था।

बाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इसरो प्रमुख ने कहा कि पृथ्वी अवलोकन उपग्रह की कार्य अवधि नौ वर्ष है। उन्होंने इन अटकलों को भी खारिज किया कि यह ‘‘टोही उपग्रह’’ है।

कुछ दिन पहले नारायणन ने तिरुमला तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर जाकर मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की थी।

Tags: ISRO GSLV-F17 Mission
Previous Post

RTI के तहत सीधे नहीं मिल सकती CCTV फुटेज, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा फैसला

Next Post

हाईकोर्ट ने मोदी रबर की 59 एकड़ जमीन के ‘गैर-कानूनी’ अंतरण की नयी सिरे से जांच का दिया आदेश

Related Posts

Featured

Normal ECG के बावजूद आ सकता है हार्ट अटैक: जानिए क्यों केवल ईसीजी से नहीं पता चलती धमनियों की ब्लॉकज

September 3, 2026
Featured

दिमाग की गतिविधियाँ मापने वाले ईयरबड्स का दौर शुरू: ‘न्यूरोटेक्नोलॉजिकल नेटिव्स’ की नई पीढ़ी की तैयारी

September 2, 2026
Featured

AI टूल और वेब सर्च की जंग: क्यों खतरे में है ‘वर्ल्ड वाइड वेब’ का 30 साल पुराना नियम?

August 31, 2026
Featured

मुंबई: अंजुमन-ए-इस्लाम लाइब्रेरी में संरक्षित किए जा रहे महाभारत-रामायण के दुर्लभ फारसी और उर्दू अनुवाद

August 31, 2026
Next Post

हाईकोर्ट ने मोदी रबर की 59 एकड़ जमीन के ‘गैर-कानूनी’ अंतरण की नयी सिरे से जांच का दिया आदेश

Recent Posts

Watch, भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान...

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
0

बरेली जिले में शादी के करीब चार महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष...

Watch, CM Yogi Adityanath: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं आस्था नहीं’, मन में बसे श्रीराम और श्रीकृष्ण को कोई छू नहीं सकता, आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि जिन लोगों...

Firozabad : Telegram पर बच्चों की आपत्तिजनक सामग्री बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
0

फिरोजाबाद में पुलिस ने Telegram के जरिए बच्चों से संबंधित यौन शोषण की आपत्तिजनक सामग्री बेचने और साझा करने के...

मवई में रामदास नगर पुलिस चौकी का लोकार्पण, ग्राम प्रहरियों को बांटी गई आवश्यक सामग्री

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा थाना मवई के थानाध्यक्ष कार्यालय एवं आदर्श मेस के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group