Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

स्ट्रोक, मिर्गी से ज्यादा आम है; ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’, पर अक्सर पकड़ में नहीं आता

admin by admin
April 25, 2025
in Featured
0

(द कन्वरसेशन) अगर आप अचानक अपने हाथ-पैर हिलाने, चलने-फिरने या बोलने में असमर्थता महसूस करने लगें, तो आप शायद इसे ‘मेडिकल इमरजेंसी’ समझकर तुरंत अस्पताल का रुख करेंगे।

अब कल्पना कीजिए कि अस्पताल में डॉक्टर आपकी कुछ जांच कराएं और रिपोर्ट देखने के बाद कहें, “अच्छी खबर है! आपकी सभी रिपोर्ट सामान्य है, किसी भी जांच में कोई भी दिक्कत सामने नहीं आई है। सब कुछ ठीक है। आप घर जा सकते हैं!” हालांकि, आपको लक्षणों में कोई राहत महसूस नहीं होती और आप इस डरावने एहसास से घिरने लगते हैं कि आप जल्द बिस्तर पकड़ सकते हैं।

दुर्भाग्य से, ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ (कार्यात्मक तंत्रिका संबंधी विकार) से पीड़ित कई लोग इसी तरह के अनुभव से दो-चार होते हैं। कई बार तो उन्हें यह भी सुनना पड़ता है कि वे लक्षणों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं या झूठ बोल रहे हैं।

तो आइए जानें कि ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ क्या है और इसकी पहचान एवं इलाज इतना मुश्किल क्यों है?

स्ट्रोक समझने की गलती

-तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार (न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर) तंत्रिका तंत्र के काम करने के तरीके को प्रभावित करते हैं। तंत्रिका तंत्र की कोशिकाएं मस्तिष्क और शरीर के अन्य हिस्सों के बीच संदेशों के आदान-प्रदान के लिए जिम्मेदार होती हैं, जिससे व्यक्ति उठने, बैठने, चलने, बोलने, देखने, सुनने, स्वाद महसूस करने और खाना पचाने जैसे अहम काम कर पाता है।

आम लोगों को ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ के लक्षण स्ट्रोक, मिर्गी या ‘मल्टीपल स्क्लेरोसिस’ के समान लग सकते हैं।

‘मल्टीपल स्क्लेरोसिस’ केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से जुड़ा एक विकार है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में मौजूद तंत्रिका कोशिकाओं के सुरक्षात्मक आवरण (मायलिन) पर हमला करती है, जिससे मस्तिष्क और शरीर के बाकी हिस्सों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान प्रभावित होता है।

स्ट्रोक, मिर्गी या ‘मल्टीपल स्क्लेरोसिस’ के विपरीत ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ के लक्षण तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाली क्षति या विकार का नतीजा नहीं होते हैं। इसका मतलब यह है कि ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ सामान्य मस्तिष्क स्कैन और अन्य जांच में पकड़ में नहीं आते।

‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ मस्तिष्क से जुड़ी विभिन्न प्रणालियों के बीच सूचनाओं के प्रसंस्करण की प्रक्रिया प्रभावित होने के कारण उभरते हैं। सरल भाषा में कहें तो ये मस्तिष्क के हार्डवेयर नहीं, सॉफ्टवेयर से जुड़े विकार होते हैं।

अलग-अलग लक्षणों से भ्रम

-‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ में अलग-अलग तरह के लक्षण सता सकते हैं, जो समय के साथ बदलते भी रहते हैं। इससे मरीजों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है और रोग निदान में मुश्किलें पेश आती हैं।

‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ के लक्षणों में लकवा या मांसपेशियों में असमान्य कंपन, झटके और खिंचाव की शिकायत शामिल हो सकती है, जिससे मरीज को चलने-फिरने और अन्य सामान्य गतिविधियां करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इस विकार में संवेदी लक्षण भी उभर सकते हैं, जिनमें अंगों का सुन्न पड़ना, झुनझुनी या रोशनी कमजोर होना शामिल है। हृदयगति अनियंत्रित होने, आंखों के सामने धुंधलापन छाने, मुंह सू्खने, याददाश्त-तर्क शक्ति में कमी जैसे लक्षण भी आम हैं। मरीज को इन लक्षणों के साथ थकान और दर्द की शिकायत भी सता सकती है।

‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ के लक्षण गंभीर, लाइलाज और परेशान करने वाले हो सकते हैं। हल्के में लेने पर ये वर्षों तक बने रह सकते हैं और मरीज व्हीलचेयर पर आश्रित हो सकता है।

प्रति एक लाख में 10-22 मामले

-आपातकालीन देखभाल और बाह्य रोगी तंत्रिका विज्ञान क्लीनिक में सबसे ज्यादा मामले ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ के आते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, ये विकार हर साल प्रति 1,00,000 लोगों में से 10-22 को प्रभावित करते हैं। यानी ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ के मामले ‘मल्टीपल स्क्लेरोसिस’ से कहीं ज्यादा आम हैं।

महिलाएं ज्यादा संवेदनशील

-यूं तो कोई भी ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ की चपेट में आ सकता है, लेकिन महिलाएं और कम उम्र के लोग इस विकार के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील माने जाते हैं। एक अनुमान के अनुसार, ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ की लगभग दो-तिहाई मरीज महिलाएं हैं।

व्यक्ति की आनुवंशिकी, जीवन के दर्दनाक अनुभव, चिंता और अवसाद ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ का जोखिम निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। तनावपूर्ण घटनाएं, बीमारी, शारीरिक चोटें और किसी प्रियजन की मौत लक्षणों को बढ़ावा दे सकती है।

समय रहते इलाज जरूरी

-समय रहते सही इलाज न मिलने पर ‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ के लगभग आधे मरीजों में लक्षण समय के साथ और गंभीर हो सकते हैं। हालांकि, शुरुआती दौर में अनुभवी तंत्रिका तंत्र की मदद लेने पर कई मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार भी संभव है।

‘फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ के लिए कोई विशिष्ट दवा उपलब्ध नहीं है। इसके इलाज के लिए अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में मरीज के लक्षणों और क्षमता के हिसाब से ऐसी देखभाल प्रक्रिया एवं गतिविधियां निर्धारित की जाती हैं, जिससे उसे विकार से उबरने और सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिले।

कई मरीजों को अलग-अलग विभागों के चिकित्सकों की टीम की जरूरत पड़ सकती है, जिनमें फिजियोथेरेपिस्ट, ‘ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट’, मनोवैज्ञानिक और ‘स्पीच थेरेपिस्ट’ आदि शामिल हैं।

Tags: मिर्गी से ज्यादा आम हैस्ट्रोक
Previous Post

बहराइच में चावल मिल में धुएं के कारण दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत, योगी ने जताया शोक

Next Post

पहलगाम हत्याकांड में शामिल दो आतंकवादियों के घर को IED से उड़े

Related Posts

Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
Featured

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

September 15, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
Featured

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

September 13, 2026
Next Post

पहलगाम हत्याकांड में शामिल दो आतंकवादियों के घर को IED से उड़े

Recent Posts

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

काठमांडू, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप से अभी तक...

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group