Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
in खेल, देश
0


नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी जिसमें वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

भारतीय टीम ने पहले दो मैच में दमदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को खेल के हर विभाग में पस्त किया।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को दूसरे मैच के बाद कहा कि फिरोजशाह कोटला में होने वाले तीसरे और अंतिम मैच में टीम संयोजन में बदलाव हो सकता है ताकि सभी खिलाड़ियों को 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए जापान रवाना होने से पहले जरूरी मैच अभ्यास का मौका मिल सके।

अब तक के चयन से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत सूर्यवंशी को जगह देने के लिए कोई विशेष प्रयास करने को तैयार नहीं है। सूर्यवंशी ने जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर पदार्पण किया था क्योंकि तब संजू सैमसन सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे।

अब सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ही अच्छी फॉर्म में हैं। यह दोनों खिलाड़ी एक ही प्रारूप में नियमित रूप से खेलते हैं और इसलिए वह भी विश्राम नहीं लेना चाहेंगे। ऐसे में टीम प्रबंधन को बदलाव का फैसला करना होगा।

अय्यर ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी विकेट और परिस्थितियों से परिचित हो जाएं और अभ्यास भी कर लें। इसलिए यह उन खिलाड़ियों को मौका देने का अच्छा अवसर होगा जो लंबे समय से बाहर हैं।’’

ईशान किशन को विश्राम देकर सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल करने का विकल्प भी मौजूद है। किशन ने राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले दलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र की कप्तानी की थी। सैमसन मौजूदा सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इसके साथ ही टीम प्रबंधन चाहेगा कि अय्यर और तिलक वर्मा को क्रीज पर कुछ समय बिताने का मौका मिले, क्योंकि शुरुआती दो मैचों में शीर्ष तीन बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से बाकी बल्लेबाजों को खेलने का खास मौका नहीं मिला।

आलम यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को अभी तक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। नीतीश कुमार रेड्डी ने मंगलवार को दूसरे मैच में 24 रन देकर तीन विकेट लिए जो टीम के लिए अच्छा संकेत है।

उन्हें चोटिल हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में देखा जाता है। चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह खेल रहे रवि बिश्नोई ने दूसरे मैच अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें एक और मौका दिए जाने की संभावना है।जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह हमेशा की तरह प्रभावशाली रहे।

अफगानिस्तान को पावरप्ले में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाजों का सामना करने का तरीका ढूंढना होगा। बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और यही वजह है कि वह भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश नहीं कर पाया है।

अगर अफगानिस्तान को फिर से पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है तो उसे भारत को चुनौती देने के लिए कम से कम 200 रन बनाने होंगे।

एक और करारी हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा, ‘‘हमने इस बारे में बात की कि 150-160 के स्कोर को 200 रन में कैसे तब्दील किया जाए। अगर आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे मजबूत टीम को हराना चाहते हैं तो हमारे बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।’’

टीम इस प्रकार हैं:

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), गुलबदीन नैब, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, मोहम्मद नबी, फजलहक फारूकी, सेदिकुल्लाह अटल, राशिद खान, दरविश रसूली, नांगेयालिया खरोती, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर।

मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tags: India vs Afghanistan
Previous Post

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

Next Post

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

Related Posts

देश

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
Next Post

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

Recent Posts

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर थाना कंधई क्षेत्र में प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर भीमसेन गांव के पास एक पिकअप...

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर जिले के बंसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19...

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

by admin
September 17, 2026
0

लखनऊ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश से जल्द ही विदा होने की संभावना के बीच राज्य मौसम विभाग ने 22...

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group