Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पल्लवपुरम फेज-दो स्थित आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद घबराए निवासी बच्चों और बुजुर्गों को लेकर घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने उद्घोषण कर लोगों से मास्क या रुमाल से मुंह ढककर रखने और घरों में रहने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि गैस के प्रभाव में आने से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि संयंत्र में लगे सिलेंडर के वॉल्व में रिसाव होने के कारण क्लोरीन गैस बाहर निकलने लगी। जलकल विभाग और दौराला ऑर्गेनिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर संयंत्र का निरीक्षण किया और रिसाव रोक दिया।

नगर आयुक्त ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अधिकारियों की टीम मौके पर रहकर हालात पर नजर रख रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस की तेज गंध और आंखों में जलन के बीच उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि घरों के अंदर रहना ज्यादा सुरक्षित है या बाहर निकलना।

किसी अनहोनी की आशंका में कुछ परिवारों ने अपने घरों में ताला लगाया और सुरक्षित स्थानों पर चले गए। वे रात में ही अपने घर लौटे। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य लोगों ने पूरी रात अपने रिश्तेदारों के घरों में रहने का फैसला किया।

मेरठ(यूपी) पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से मंगलवार को क्लोरीन रिसाव। 15 लोगों की हालत बिगड़ी।
घटना के वीडियो फोटो देखें।#meerut #uttarpradesh #chlorine#gasleak pic.twitter.com/CrhO1rBiXY

— vinay sharma (@VinayReport) September 16, 2026

Tags: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
Previous Post

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

Next Post

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

September 16, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में सर्राफ से ठगी, जांच कर रहे दारोगा पर Fir

September 16, 2026
Next Post

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

Recent Posts

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

काठमांडू, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप से अभी तक...

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group