Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: राम की पैड़ी पर सुरों से सजी अंतराष्ट्रीय रामायण कॉनक्लेव की शाम

(हेमंत बृजवासी के भजन और रंजना की नृत्य नाटिका पर मुग्ध हुए श्रद्धालु)

admin by admin
December 11, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, राम की पैड़ी पर हों रहे दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय रामायण कॉनक्लेव का रंग शाम होते ही गीत,संगीत,और नृत्य के रंगो में घुलकर और भी मोहक हो गया। सांस्कृतिक सत्र में देश के प्रख्यात कलाकारों ने अपने अपने तरीके से श्रीराम जी के चरित्र के विभिन्न पक्षों को जीवंत करके उपस्थितजन को विभोर कर दिया।

सबसे पहले नगाड़ों की धमक की गूंज पर रंग बिरंगे पोशाक में थिरकते बमरसिया लोक नृत्य के कलाकारों ने उपस्थित दर्शकों को सम्मोहित कर दिया। दल के 8 वर्षीय नन्हे कलाकार के नृत्य ने सभी को मोह लिया। राजस्थान के इस लोक नृत्य में गायक,वादक और नर्तक सभी को अपनी भूमिका बदल बदल कर प्रस्तुति देते हुए देखना एक रोमांचकारी अनुभव था। नगाड़ों की थाप और कलाकारों की लचक पर दर्शक भी खुद को रोक नहीं पाए और तालियों से साथ देने लगे। लोक नृत्य धोबिया के कलाकारों ने इसके बाद मंच पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोक गीतों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। लाल रंग की पोशाक में कलाकारों ने मंच पर अपने करतबों से सभी को अचंभित कर दिया। उनके वाद्ययंत्र और वेशभूषा सभी को आकर्षित कर रही थी। दर्शकों के समर्थन और उत्साह के मध्य मंच पर आराध्य गौतम के दल ने जैसे ही बधावा लाई मालिनियां पर नृत्य किया तो पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया।अयोध्या में अभी भी राम विवाह के छाए रंग में दुल्हा बने है रघुनाथ की प्रस्तुति में दर्शक स्वयं को बाराती समझ कर आनंदित हो रहे थे तो आज मिथिला नगरिया निहाल सखियां पर भावनाओं का ज्वार मानो रामायण कॉनक्लेव में उमड़ आया हो,सभी अपनी जगह पर नृत्य करके कलाकारों का साथ देने लगे।

इसके बाद सहारनपुर से आए नृत्य में दो विश्व कीर्तिमान बना चुके रंजना नेव के दल ने गणपति वंदना से अपनी प्रस्तुति का आरंभ किया। राम जन्म से लेकर लवकुश प्रंसग तक के मंचन में कलाकारों की वेशभूषा,ध्वनि और प्रकाश का सुंदर समन्वय एक ओर जहां मंच पर त्रेता का युग जीवंत कर रहा था वही कलाकारों की प्रस्तुति में लोक और शास्त्रीय नृत्यों का समन्वय दर्शकों को अपने से जोड़ रहा था।

आनंद के उत्कर्ष की अनुभूति तब हुई जब रामजन्म के दृश्य में कलाकारों ने मंच के सामने आकर लोक शैली में नृत्य करके हुए दर्शकों को भी अपने साथ शामिल कर लिया। सरयू किनारे रामकथा के मंचन में शामिल होकर भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों से आए दर्शक अभिभूत थे।

ढलती हुई शाम के साथ बहती ठंडी हवाओं में भी राम नाम की ऊर्जा महसूस करते दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया जब मंच पर मुंबई से आए गायक हेमंत बृजवासी का आगमन हुआ। आइए अपनी जिव्हा को पवित्र करते है जय श्री राधे कहते ही पूरी राम की पैड़ी राधे राधे के साथ जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो गई। राधे राधे के कीर्तन के बाद अयोध्या पुरी में रामलला की आराधना करते हुए मेरे राम जानकी,बैठे है मेरे सीने में गया तो दर्शक भाव विभोर हो गए। अपनी प्रस्तुति में सरगम के माध्यम से दर्शकों को थिरकाने वाले बृजवासी ने इसके बाद अयोध्या धाम में श्रीराम के आराध्य शिव के स्थान नागेश्वरनाथ के सामने है तेरे भगत निराले,शिवशंकर डमरू वाले प्रस्तुत कर एक अदभुत आध्यात्मिक मिलन का साक्षी बनने का सौभाग्य उपस्थित श्रद्धालुओं को कराया।
इसके बाद अपने राम जी से कहना हमरी राम राम राम, गाकर रामलला के समक्ष अपनी हाजिरी लगाई तो सभी तालियों से साथ देने लगे। दर्शकों की मांग पर हेमंत बृजवासी ने देर रात तक दर्शकों को श्रीराम, हनुमान, शिव समेत पंजाबी भजन भी सुनाकर विभोर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने अपने अंदाज में करके सभी को बांधे रखा। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निदेशक और नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने कलाकारों का सम्मान पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह,और अंगवस्त्र प्रदान करके किया। इस अवसर पर संस्थान के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी,रमेश कुमार, नैना सुमन,अभय,समेत भरी संख्या में विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags: अंतराष्ट्रीय रामायण कॉनक्लेव की शाम
Previous Post

अमेठी: अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

बिजनौर: अभिनेता मुश्ताक खान का अपहरण कर उनसे हुई जबरन वसूली

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

बिजनौर: अभिनेता मुश्ताक खान का अपहरण कर उनसे हुई जबरन वसूली

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group