Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिजनौर: अभिनेता मुश्ताक खान का अपहरण कर उनसे हुई जबरन वसूली

admin by admin
December 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बिजनौर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम में आमंत्रित करने के बहाने अभिनेता मुश्ताक खान का कथित तौर पर अपहरण करने और उनसे जबरन वसूली करने को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खान ‘वेलकम’ और ‘स्त्री 2’ और ‘गदर 2’जैसी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक कुमार झा ने बताया कि मुश्ताक खान के ‘इवेंट मैनेजर’ शिवम यादव ने इस संबंध में मंगलवार को बिजनौर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी।

एसपी ने बताया कि यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि 15 अक्टूबर को राहुल सैनी ने खान से संपर्क किया और उन्हें मेरठ में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने का प्रस्ताव दिया एवं उन्हें अग्रिम भुगतान भी कर दिया।

झा के मुताबिक सैनी ने 20 नवंबर के लिए मुंबई से दिल्ली का विमान का टिकट भी भेजा। दिल्ली हवाई अडडे पर पहुंचने पर खान को एक कार में बैठाया गया, जिसमें एक चालक और दो यात्री थे। बीच रास्ते में उन्हें एक अन्य गाड़ी में बैठा दिया गया, जिसमें दो और लोग शामिल हो गए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब खान ने विरोध किया, तो उन्हें धमकाया गया और बताया गया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ता उन्हें बिजनौर के चाहशीरी इलाके में ले आए, जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया।

पुलिस के मुताबिक बंधक बनाकर रखने के दौरान खान के मोबाइल फोन के जरिए दो लाख रुपये निकाल लिए गए। खान 21 नवंबर को अपहरणकर्ताओं से बचकर मुंबई चले गये।

बिजनौर पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘अब तक मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने उनका मोबाइल लेकर मेरठ और मुजफ्फरनगर में खरीददारी की और कुछ नकदी निकाली। खरीददारी और नकद अंतरण के जरिए उनसे कुल करीब दो लाख रुपये ले लिए गए।’

पुलिस ने कहा कि इस घटना को लेकर कई टीम मिलकर काम कर रही हैं तथ जल्द से जल्द पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि उसने मामला दर्जकर अपहरणकर्ताओं और स्कॉर्पियो वाहन का पता लगाने के लिए टीम गठित की हैं।

https://t.co/22XZkWGoR3

— Bijnor Police (@bijnorpolice) December 11, 2024

Tags: अपहरण कर उनसे हुई जबरन वसूली
Previous Post

अयोध्या: राम की पैड़ी पर सुरों से सजी अंतराष्ट्रीय रामायण कॉनक्लेव की शाम

Next Post

लखनऊ में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
Next Post

लखनऊ में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group