Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बसपा ने 12 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, लखनऊ से सरवर मलिक लड़ेंगे

admin by admin
April 3, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

बहुजन समाज पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 12 उम्मीदवारों की सूची घोषित की।

यहां बसपा कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, खीरी, उन्नाव, मोहनलालगंज (अजा), लखनऊ, कन्नौज, कौशांबी (अजा), लालगंज (अजा) और मिर्जापुर सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि नंदकिशोर पुंडीर गाजियाबाद से पार्टी के उम्मीदवार होंगे, जबकि हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय अलीगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने मथुरा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है और अब कमलकांत उपमन्यु की जगह सुरेश सिंह चुनावी मैदान में होंगे। यहां उनका मुकाबला निवर्तमान सांसद हेमा मालिनी से होगा।

इसी तरह गुलशन देव शाक्य मैनपुरी से, अंशय कालरा खीरी से, अशोक कुमार पांडे उन्नाव से और राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान मोहनलालगंज (अजा) से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने राजधानी लखनऊ से सरवर मलिक, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी (अजा) से शुभ नारायण, लालगंज (अजा) से डॉ. इंदु चौधरी और मिर्ज़ापुर से मनीष त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।

सरवर मलिक ने बसपा उम्मीदवार के रूप में लखनऊ उत्तर सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। उनकी पत्नी शाहीन बानो ने 2023 में लखनऊ से महापौर का चुनाव लड़ा था लेकिन नाकामयाब रहीं थीं।

राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निवर्तमान सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर मैदान में हैं जबकि समाजवादी पार्टी ने रविदास मेहरोत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उन्नाव सीट पर चुनाव लड़ रहे अशोक पांडे हिंदी अखबारों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के निवर्तमान सांसद साक्षी महाराज से होगा।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि इंदु चौधरी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से जुड़ी शिक्षाविद हैं। उन्होंने कहा कि मोहनलालगंज सीट से उम्मीदवार राजेश कुमार लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी की यह तीसरी सूची है। पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

Tags: बसपा ने 12 उम्मीदवारों की तीसरी
Previous Post

जम्मू-कश्मीर: पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर ढेर, घायल अधिकारी की उपचार के दौरान मौत

Next Post

चुनावी रैली में बोले योगी- कानून का डर माफिया एवं अपराधियों में; अब अपराधी जेल जाने से भी डर रहे हैं

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

चुनावी रैली में बोले योगी- कानून का डर माफिया एवं अपराधियों में; अब अपराधी जेल जाने से भी डर रहे हैं

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group