Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चुनावी रैली में बोले योगी- कानून का डर माफिया एवं अपराधियों में; अब अपराधी जेल जाने से भी डर रहे हैं

admin by admin
April 3, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि 2017 से पहले राज्य के ज्यादातर इलाकों में सूरज डूबने के बाद थानों में भी ताले लग जाते थे लेकिन उसके बाद ज्यादातर अपराधी जमानत खत्म कराकर जेल चले गये तथा अब हाल यह है कि वे जेल जाने से भी डर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर सीकरी में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनचौपाल को संबोधित करते हुए कहा, ” 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सूर्य अस्त होने के बाद थानों में भी ताले लग जाते थे। अपराधी सोचते थे कि पिछली सरकारों की तरह ही यह सरकार भी रहेगी, लेकिन सरकार ने उनसे कहा कि तुम अपराध बंद करो या कीमत चुकाने को तैयार रहो। ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल में चले गए। अब तो कह रहे हैं कि हमें जेल भी न भेजें। अब वे वहां भी जाने से डर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ”आप देख रहे होंगे, ज्यादातर अपराधी गले में तख्ती लगाकर घूम रहे हैं कि जिंदगी भर ठेला लगाकर पेट पाल लूंगा पर अब कुछ गलत काम नहीं करुंगा, बस एक बार जान बख्श दो। कानून का डर माफिया एवं अपराधियों पर न हो तो वे गरीबों, व्यापारियों एवं सामान्य नागरिकों का जीना मुहाल कर देंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”प्रदेश में हर दूसरे दिन दंगा होता था। कांग्रेस एवं सपा की दंगा-कर्फ्यू पॉलिसी को जिस प्रदेश ने झेला है, वहां अब दंगा-कर्फ्यू नहीं चलेगा। यह प्रदेश अब उपद्रव बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि परंपरागत उत्सव के साथ जुड़ेगा। उत्तर प्रदेश मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है।

उन्होंने विपक्ष के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ पर निशाना साधते हुए कहा ”एक ओर भाजपा के नेतृत्व में राजग गठबंधन है तो दूसरी तरफ वे लोग हैं, जो दल को मिलाना चाहते हैं, लेकिन उनके दिल नहीं मिल पा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ”इंडी गठबंधन में जो लोग हैं उनकी स्थिति भी आप देख रहे होंगे। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने सभी सीट पर प्रत्य़ाशी उतार दिए और कांग्रेस के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी, फिर भी वे गठबंधन का हिस्सा हैं। केरल में कम्युनिस्टों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया लेकिन वे इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। यही हाल महाराष्ट्र समेत अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इनको प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। कांग्रेस का प्रत्याशी सपा में और सपा का प्रत्याशी कांग्रेस में जा रहा है। तब किसी प्रकार जोड़तोड़ कर चुनावी अखाड़े में यह दांव आजमा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया, ”18वीं लोकसभा के परिणाम के बारे में जनता आश्वस्त है। हमारी तैयारी सिर्फ यही है कि हमारा प्रत्याशी कितने अधिक वोट से आगे निकलकर संसद में पहुंचता है। हर लोकसभा सीट पर यही प्रतिस्पर्धा है। मैं 25 लोकसभा सीट पर प्रचार कर चुका हूं। सब यही कह रहे हैं कि हमारी बढ़त तीन लाख से प्रारंभ है। विकसित भारत के लिए हर किसी ने देश की बागडोर मोदी के हाथ में देने की ठानी है।

Tags: चुनावी रैली में बोले योगी- कानून का डर
Previous Post

बसपा ने 12 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, लखनऊ से सरवर मलिक लड़ेंगे

Next Post

Ayodhya Ram Navami पर्व के पूर्व राम जन्मोत्सव के आनंद की गूंज, किलकारी भरे राम, घुटवन आवत….

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
Next Post

Ayodhya Ram Navami पर्व के पूर्व राम जन्मोत्सव के आनंद की गूंज, किलकारी भरे राम, घुटवन आवत....

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group