Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू-कश्मीर: पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर ढेर, घायल अधिकारी की उपचार के दौरान मौत

admin by admin
April 3, 2024
in देश
0

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल के निकट पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश मारा गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान घायल हुए उप-निरीक्षक दीपक शर्मा ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर. आर. स्वैन ने शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

डीजीपी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का संकल्प लेते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘पंजाब की तरह’ आपराधिक सिंडिकेट स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम कठुआ में मुख्य अस्पताल भवन के बाहर हुई मुठभेड़ के दौरान रामगढ़ (सांबा) थाने में तैनात शर्मा (32) के सिर में चोट लगी थी और बाद में, उन्होंने पठानकोट के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि घटना में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) अनिल कुमार (40) भी घायल हो गए थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों की एक टीम ने कुख्यात बदमाश वासुदेव का पीछा किया जिसके बाद मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे जीएमसी के निकट मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में वासुदेव मारा गया जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि वासुदेव कुख्यात शुनू समूह का नेता था।

सांबा में जिला पुलिस लाइन में उधमपुर जिले के संगूर गांव के रहने वाले एसआई शर्मा के लिए एक पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर. आर. स्वैन ने शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वैन ने पत्रकारों से कहा, “जम्मू पुलिस हाल के दिनों में मादक पदार्थों और गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई को एक नए स्तर पर ले गई है… हम इस समस्या को खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। पंजाब जैसा आपराधिक सिंडिकेट स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक बयान में, उपराज्यपाल ने कहा कि उनका प्रशासन ‘भयमुक्त’ जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सिन्हा ने कहा, “मैं एसआई दीपक शर्मा की वीरता और अदम्य साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कठुआ में बहादुरी से लड़कर एक कुख्यात गैंगस्टर को मार गिराते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे दिलों में अंकित रहेगा। शहीद दीपक शर्मा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Tags: जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हुई मुठभेड़
Previous Post

2024 के लिए New Flu Vaccines लेने से पहले क्या जानना जरूरी?

Next Post

बसपा ने 12 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, लखनऊ से सरवर मलिक लड़ेंगे

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post

बसपा ने 12 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, लखनऊ से सरवर मलिक लड़ेंगे

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group