अयोध्या, आज से तीन दिन बाद अयोध्या में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने को है। जिसके लिए श्री रामलला अपने ग्रभगृह में स्थापित हो गए हैं। आज प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का चौथा दिन है। अब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद विग्रह के चेहरे से पट्टी हटाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान होंगे। आए हुए विद्वान और पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच 22 जनवरी को विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विधि विधान से स्थापित की गई मूर्ति
आपको बता दें कि श्री रामलला की प्रतिमा को विधि विधान से गर्भगृह में स्थापित की गई। इसके लिए करीब 4 घंटे तक पूजा चली। जिसके बाद भगवान श्री राम की मूर्ति नृत्य मंडप में पहुंची। अब करोड़ों भक्तों को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। महासमारोह में महज चार दिन शेष हैं और अयोध्या की ओर जाने वाली सभी सड़कें धार्मिक भावनाओं में रंग गई हैं
आज प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का चौथा दिन
प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान लगातार जारी हैं। आज अनुष्ठान का चौथा दिन है। आज चौथे दिन रीति रिवाज से अग्नि प्रकट की जाएगी। अनुष्ठानों के बाद रामलला की प्रतिमा जीवंत हो उठेगी। आज सुबह 9 बजे अरणिमन्थन की अग्नि प्रकट की जाएगी। जिसके बाद अरणिमन्थन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम-भद्र -श्रीरामयन्त्र-बीठदेवता-अङ्गदेवता-आवरणदेवता -महापूजा, वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।


