गोंडा जिले के हाइवे पर शुक्रवार को बड़ा धमाका हो गया। सिलेंडर लदे एक ट्रक में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में एक के बाद एक कई धमाके हुए।
गोंडा जिले के भुलियापुर छतौनी भभ्भुआ के पास एक बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर लदे एक ट्रक में आग लगने से भीषण विस्फोट हो गया। हादसे से एक के बाद एक कई धमाके हुए।
हादसे के कारण करनैलगंज, कटरा समेत कई थानों की फोर्स और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है। गोंडा व बहराइच के आसपास दो-दो किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनी गई।


