Sunday, November 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बसपा अकेले ही पूरी तैयारी व दमखम के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी : मायावती

admin by admin
January 15, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन पर सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले ही पूरी तैयारी व दमखम के साथ लड़ेगी।

यहां बसपा के राज्य मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा ”चुनाव को लेकर यहां यह बात फिर से स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि हमारी पार्टी देश में जल्‍दी ही घोषित होने वाले लोकसभा के आम चुनाव में गरीबों, उपेक्षित वर्गों में से विशेषकर दलितों, आदिवासियों, अति पिछड़े वर्ग, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों के बलबूते पर ही पूरी तैयारी व दमखम के साथ अकेले ही लड़ेगी।

उन्होंने जोर देते हुए कहा ”इन्हीं के बलबूते पर ही हमने 2007 में आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़कर अपनी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार भी बनाई थी। इसलिए पूर्व के अनुभव को ध्‍यान में रखकर हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

मायावती ने इस दौरान अपनी चार बार की उप्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा ”बसपा ने चार बार की सरकार में सभी वर्गों के लिए काम किया। वर्तमान समय में कोई काम नहीं दिख रहा और मुफ्त में राशन देकर लोगों को गुलाम बनाया जा रहा है।

बसपा प्रमुख ने ईवीएम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा ”ईवीएम में मिल रही गड़बड़ी की खबरों से बीएसपी के लोग चिंतित हैं। ऐसे में पूरी ऊर्जा से पार्टी को मजबूत बनाना है। यदि पार्टी के लोग इन हालात का मुकाबला करके पूरी निष्ठा से लगे रहते हैं तो पार्टी मजबूत होगी।

Tags: बसपालोकसभा चुनाव
Previous Post

सुलतानपुर: देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

Next Post

नोएडा: हरियाणा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही 35 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जालौन में गुलाब जल फैक्टरी की आड़ में कथित MD बनाने की इकाई का भंडाफोड़, उपनिरीक्षक निलंबित

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

आजम खान और अब्दुल्ला आजम की रिहाई के आदेश जेल प्रशासन को भेजे गए: वकील

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

ECI Net पोर्टल पर मतदाता पंजीकरण केंद्र ऑपरेटरों की लॉग-इन आईडी निष्क्रिय करने के निर्देश

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

KGMU में धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोपों पर कार्रवाई के निर्देश, एसटीएफ रिपोर्ट में नामजद लोगों पर होगी जांच

October 31, 2026
Next Post

नोएडा: हरियाणा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही 35 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की

Recent Posts

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

नयी दिल्ली, पंजाब के निवासियों व अन्य लोगों को फर्जी वेबसाइट के जरिए स्वास्थ्य पूरक उत्पाद और दवाएं उपलब्ध कराने...

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख नेता उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है।...

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

चेर्नीहीव क्षेत्र (यूक्रेन), रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर ओलेश्की से निकाले गए नागरिक शनिवार को बेलारूस पहुंच गए। यहां...

जालौन में गुलाब जल फैक्टरी की आड़ में कथित MD बनाने की इकाई का भंडाफोड़, उपनिरीक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जालौन में गुलाब जल बनाने की फैक्टरी की आड़ में संचालित कथित सिंथेटिक मादक पदार्थ उत्पादन इकाई का भंडाफोड़ किया...

बार एसोसिएशन रुदौली ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

by Atul Narain Srivastava
October 31, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), बार एसोसिएशन रुदौली की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group