Thursday, October 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जर्मनी में एक ह्यूमनॉइड रोबोट पर 16 साल की लड़की से छेड़छाड़, रोबोट पुलिस ने किया जब्त, दो युवकों की भूमिका की जांच

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


कोलोन (जर्मनी), जर्मनी में पुलिस ने एक किशोरी से अश्लील हरकत करने वाला रोबोट जब्त कर लिया है और इसे संचालित करने के मामले में दो युवकों की भूमिका की जांच शुरू की है।

पुलिस का कहना है कि दो युवकों द्वारा नियंत्रित एक रोबोट ने 16 वर्षीय लड़की के अंगों को छुआ और अश्लील हरकतें कीं।

पश्चिम जर्मनी के कोलोन शहर में पुलिस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुई इस घटना के बाद कार्रवाई की। बताया जाता है कि रोबोट के कथित 16 वर्षीय मालिक और उसके 19 वर्षीय साथी ने इस घटना को फिल्माया था। आरोप है कि दोनों ने इस घटना का ऑनलाइन प्रसारण भी किया और इस पर टिप्पणियां कीं।

कोलोन पुलिस के प्रवक्ता क्रिस्टोफर बर्मेल ने कहा कि दोनों युवकों पर अभी आरोप तय नहीं किए गए हैं, लेकिन उन्हें संदिग्ध माना जा रहा है। जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि रोबोट की हरकतें पहले से प्रोग्राम की गई थीं या उसे वास्तविक समय में नियंत्रित किया जा रहा था।

बर्मेल ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, “हम अब तक इस तरह की घटना से परिचित नहीं थे। यह हमारे लिए बिल्कुल नया मामला है।”

कोलोन पुलिस ने सोमवार को एक बयान में बताया कि फास्ट फूड रेस्तरां के पास घटनास्थल पर भेजे गए आपातकालीन दलों को रोबोट एक वाहन की डिक्की में मिला। पुलिस ने रोबोट और दोनों युवकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो में दो युवक रात को भरी सड़क पर रोबोट को महिलाओं के एक समूह की ओर ले जाते दिखाई देते हैं। रोबोट एक महिला से टकराता है और अन्य महिलाओं को गले लगाता है।

वीडियो में एक युवक रोबोट की अश्लील हरकतों के बाद उसे बार-बार चिल्लाकर पीछे खींचता दिखाई देता है। आसपास मौजूद लोग इस दौरान हंसते नजर आते हैं।

पुलिस ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर अनुचित टिप्पणियों की आलोचना की। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं को लेकर मजाक करना या उनसे संबंधित सामग्री साझा करना पीड़ित पर पड़ने वाले प्रभाव को और गंभीर बना सकता है।

Tags: जर्मनी में एक ह्यूमनॉइड रोबोट
Previous Post

हाईकोर्ट लखनऊ खण्डपीठ: PWD के प्रमुख सचिव पर अदालत ने अवमानना के आरोप तय किये

Next Post

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन का कॉकराच जनता पार्टी पर आरोप, कहा- अमेरिका से मिल रही आर्थिक मदद

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

सऊदी अरब में उड़ानें प्रभावित, उमरा यात्रियों की मदद के लिए मक्का में भारत ने खोला अतिरिक्त कंट्रोल रूम

October 15, 2026
Featured

क्या फिर बदलेंगी खाड़ी देशों की सीमाएं? सऊदी अरब पर हूती हमलों से बढ़ा तनाव, जानिए नए देशों के बनने का इतिहास

October 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान में ड्रोन हमले के बाद कुशीनगर का युवक लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

October 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन का कॉकराच जनता पार्टी पर आरोप, कहा- अमेरिका से मिल रही आर्थिक मदद

October 14, 2026
Next Post

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन का कॉकराच जनता पार्टी पर आरोप, कहा- अमेरिका से मिल रही आर्थिक मदद

Recent Posts

अंकिता भंडारी मामले में डिंपल यादव पर भाजपा का पलटवार, बोली- धामी सरकार ने संवेदनशीलता से की कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

लखनऊ, राजनीति में एक ही घटनाक्रम को अलग-अलग नजरिए से देखने का चलन पुराना है। कहावत है— ‘सूप बोले तो...

Watch, 8 साल बाद बरेली लौटी भारतीय वायुसेना की सारंग टीम, स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने दिखाया आसमानी शौर्य

by Atul Narain Srivastava
October 15, 2026
0

बरेली, भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने बृहस्पतिवार को बरेली में हवाई करतबों का प्रदर्शन करके दर्शकों को...

नोएडा : पति की प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में अभियुक्ता शीला कुमारी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

गौतमबुद्ध नगर में पति की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 24-वर्षीय महिला को गिरफ्तार...

प्रतापगढ़ में कारोबारी की हत्या, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले में एक बर्तन कारोबारी की कथित रूप से हत्या कर दिये जाने के मामले में उसकी पत्नी तथा...

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, मकान जमींदोज; राजू खान के परिवार के छह लोगों के दबे होने की सूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

वाराणसी में सारनाथ क्षेत्र के पचकोशी स्थित पैगंबरपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में भीषण...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group