Wednesday, October 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाईकोर्ट लखनऊ खण्डपीठ: PWD के प्रमुख सचिव पर अदालत ने अवमानना के आरोप तय किये

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को उप्र के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख सचिव अजय चौहान के खिलाफ अवमानना का आरोप तय किया।

उन पर कई विभागों से संबंधित कर्मचारियों के वेतन पुनर्निर्धारण, बकाए वेतन का भुगतान और संशोधित पेंशन भुगतान के चार साल पुराने अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं करने के आरोप हैं।

पीठ ने इसके पहले पांच अक्टूबर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति तथा लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू के खिलाफ अवमानना के आरोप तय किये थे।

अदालत ने इन सभी अधिकारियों को 15 दिन में अवमानना के आरोप पर जवाब देने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई चार नवंबर को होगी।

पीठ ने मंगलवार को दिए गए अपने आदेश में दोहराया कि उसके 19 जुलाई, 2022 के आदेश का पालन नहीं किया गया है। अदालत ने प्रथम दृष्टया माना कि अधिकारी रिट अदालत आदेश का पालन करने के इच्छुक नहीं दिख रहे हैं।

न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की एकल पीठ ने यह कार्रवाई सुरेश चंद्र वर्मा के मामले में दिए फैसले के अनुपालन से जुड़ी 37 अवमानना याचिकाओं पर की। उक्त फैसले में पीठ ने याचिकाकर्ताओं के वेतन का पुनर्निर्धारण, बकाया वेतन का भुगतान और संशोधित पेंशन भुगतान आदेश जारी करने का निर्देश दिया था। चार माह में लाभ न देने पर सात प्रतिशत साधारण ब्याज देने को भी कहा गया था।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि चार साल बीतने के बाद भी रिट अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इससे पहले अदालत राज्य सरकार की ओर से अनुपालन के लिए और समय देने के अनुरोध वाली अर्जी खारिज कर चुकी है।

पीठ ने कहा कि 2022 के आदेश को विशेष अपील में बरकरार रखा गया और 13 जनवरी 2026 को उच्चतम न्यायालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी। राज्य की पुनर्विचार याचिकाएं भी खारिज कर दी गई थीं।

Tags: हाईकोर्ट लखनऊ खण्डपीठ
Previous Post

हरदोई में दूध डेयरी पर छापेमारी! 38 हजार लीटर दूध-सीज, 7 सैंपल जांच के लिए भेजे

Next Post

जर्मनी में एक ह्यूमनॉइड रोबोट पर 16 साल की लड़की से छेड़छाड़, रोबोट पुलिस ने किया जब्त, दो युवकों की भूमिका की जांच

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हरदोई में दूध डेयरी पर छापेमारी! 38 हजार लीटर दूध-सीज, 7 सैंपल जांच के लिए भेजे

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ होटल की 10 वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हत्या की FIR दर्ज!

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कैफे संचालक की मौत के मामले में हत्या की जांच तेज, महिला मित्र समेत पांच आरोपियों की तलाश

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश

पट्टा विलेखों पर रजिस्ट्रीकरण फीस तय, यूपी सरकार ने जारी की नई दरें

October 14, 2026
Next Post

जर्मनी में एक ह्यूमनॉइड रोबोट पर 16 साल की लड़की से छेड़छाड़, रोबोट पुलिस ने किया जब्त, दो युवकों की भूमिका की जांच

Recent Posts

दिल्ली के वेलकम इलाके में रात को उधम रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, भीतर बैठे लोगों ने कूदकर बचाई जान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

नयी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजपुर इलाके के एक रेस्तरां में कल रात आग लगने के बाद लोगों को...

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030 को हाईजैक की अलर्ट मिलने पर जयपुर डायवर्ट, सुरक्षित उतरा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

जयपुर, एअर इंडिया के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे यात्री विमान को बुधवार सुबह बम रखे होने की धमकी के...

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन का कॉकराच जनता पार्टी पर आरोप, कहा- अमेरिका से मिल रही आर्थिक मदद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

वॉशिंगटन, अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि कॉकराच जनता पार्टी को अमेरिका में ‘दानदाताओं से आर्थिक...

जर्मनी में एक ह्यूमनॉइड रोबोट पर 16 साल की लड़की से छेड़छाड़, रोबोट पुलिस ने किया जब्त, दो युवकों की भूमिका की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

कोलोन (जर्मनी), जर्मनी में पुलिस ने एक किशोरी से अश्लील हरकत करने वाला रोबोट जब्त कर लिया है और इसे...

हाईकोर्ट लखनऊ खण्डपीठ: PWD के प्रमुख सचिव पर अदालत ने अवमानना के आरोप तय किये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को उप्र के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख सचिव अजय...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group