Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस के अनुसार, विशाल कुमार की शिकायत पर बखिरा पुलिस ने निषाद के खिलाफ शनिवार देर रात भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले शनिवार को पुलिस सूत्रों ने बताया था कि संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा गांव के पास शुक्रवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के शोभायात्रा के दौरान सपा सांसद की स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) को कथित तौर पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

सांसद की ओर से इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिसके बाद शनिवार को बखिरा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 191(2) (दंगा), 110 (गैर-इरादतन हत्या के प्रयास), 324(4) (शरारतपूर्ण कृत्य) आदि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

संत कबीरनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीणा ने कहा था कि सांसद की ओर से शिकायत मिली है और पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, दूसरी ओर बखिरा थाना क्षेत्र निवासी विशाल कुमार ने सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया कि शुक्रवार देर रात शोभायात्रा के दौरान डीजे बंद करने को लेकर अफरा-तफरी मच गई।

विशाल का दावा है कि इसी दौरान सांसद अपनी गाड़ी से मौके पर पहुंचे और उनकी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जब विरोध किया तो सांसद और उनके समर्थकों ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी।

विशाल की शिकायत पर बखिरा पुलिस ने सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ शनिवार देर रात भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 110 (गैर-इरादतन हत्या के प्रयास), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 191(2) (दंगा), 351(3) (आपराधिक धमकी), 352 (जानबूझकर अपमान) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके सांसद लक्ष्मीकांत निषाद को सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए था, लेकिन वहां किसी तरह की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद को अपमानित होना पड़ा और उनकी गाड़ी तोड़ दी गई।

यादव ने कहा कि सांसद किसी तरह अपनी जान बचा पाए और दावा किया कि ‘‘यही भाजपा की कानून-व्यवस्था है।

Tags: संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा
Previous Post

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, लखनऊ-नोएडा-गोरखपुर के 233 रेस्टोरेंट पर छापेमारी, कई जगह मिलीं गंभीर खामियां

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026

Recent Posts

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

कीव, रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार तड़के यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और लंबी दूरी के हथियारों से...

यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, लखनऊ-नोएडा-गोरखपुर के 233 रेस्टोरेंट पर छापेमारी, कई जगह मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रसोई की स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग...

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

बिजनौर में हनीट्रैप और कथित फर्जी मुकदमों के जरिए लोगों से वसूली के मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान शनिवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group