अयोध्या, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के नवनियुक्त प्रदेश सचिव सिद्धार्थ श्रीवास्तव का स्वागत एवं अभिनन्दन समाज एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा किया गया।
प्रदेश सचिव सिद्धार्थ श्रीवास्तव जी ने कहा की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मनीष श्रीवास्तव जी का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार एवं मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है, उसका मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लेता हूँ एवं संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
आगामी होने वाले विधानसभा में चुनाव में कायस्थ समाज एकजुट होकर अपने हक एवं राजनीतिक भागीदारी की लड़ाई को लड़ेगा एवं चुनाव में महत्वपूर्ण एवं निर्णायक भूमिका निभाएगा।
स्वागत करने वालों में पार्षद अनूप श्रीवास्तव, पार्षद निखिल श्रीवास्तव, आईटी संयोजक भाजपा शुभम श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, हिमगिरी श्रीवास्तव, अभिषेक सागर, सौरभ शर्मा, कृष्ण गोपाल निगम, अवधेश पांडेय, जेपी रावत, वीरेंद्र पटेल, पार्षद लक्ष्मण वर्मा, राजन श्रीवास्तव, वेस्ट भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव, रिंकू जयशंकर श्रीवास्तव, आलोक निगम, युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सी एम श्रीवास्तव, पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रेस क्लब अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी एवं समाज के विभिन्न वर्गों के द्वारा शुभकामना संदेश एवं बधाइयां प्रदान की गई।









