Wednesday, August 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तरी नेपाल में अचानक आई बाढ़, पुल समेत कई गांव बहे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


काठमांडू, उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने सीमावर्ती बस्तियों में भारी तबाही मचाई और निचले इलाकों के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। बताया जा रहा है कि पानी तिब्बत की ओर से आया।

नेपाल की सेना ने एक बयान में बताया कि पानी के अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और समीपवर्ती स्याफ्रुबेसी इलाके में भारी नुकसान हुआ तथा वाहन, सामान और अन्य संपत्ति बह गई।रसुवा जिला काठमांडू के उत्तर-पूर्व में स्थित है और तिब्बत सीमा से करीब 125 किलोमीटर दूर है।

ये भयानक वीडियो नेपाल से आया है। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक से बाढ़ आई और फिर कई लोगों को अपने साथ बहा ले गई। पुल भी बह गया। कई गांव समा गए। pic.twitter.com/PqV59qkzc8

— Shivani Sahu (@askshivanisahu) August 26, 2026

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा के नदी किनारे रहने वाले लोगों से अगले आदेश तक अत्यधिक सर्तक रहने और सुरक्षा उपाय करने की अपील की है।

रसुवा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी ध्रुव प्रसाद अधिकारी ने कहा कि बाढ़ का स्तर असामान्य रूप से अधिक था और दोनों बस्तियों को काफी नुकसान हुआ है। रसुवा के मुख्य सीमा शुल्क अधिकारी राजेंद्र ढुंगाना ने बताया कि सीमा शुल्क परिसर में रखे कई वाहन और सामान पानी में बह गए। हाल में बनाया गया एक पुल भी बह गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि भीषण बाढ़ को देखते हुए बचाव और राहत अभियान तेज करने के लिए रसुवा और आसपास के इलाकों में नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, बाढ़ के बाद की स्थिति पर चर्चा करने और उससे निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जा रही है।

नेपाल सेना ने त्रिशूली नदी के आसपास के इलाकों में खोज एवं बचाव अभियान चलाने के लिए दो हेलीकॉप्टर भेजे हैं।

सेना ने एक बयान में बताया कि आपातकालीन चिकित्सा बचाव दल से लैस एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को त्रिशूली स्थित जिला अस्पताल की ओर रवाना किया गया है।

हालांकि, नेपाल सेना ने कहा कि भीषण बाढ़ से हुए नुकसान का पूरा ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं हुआ है और नुकसान से संबंधित आंकड़े जुटाने का काम जारी है।

ठीक एक साल पहले भोटेकोशी में आई बाढ़ में भारी तबाही हुई थी और रसुवा में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई थी। जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को आई बाढ़ रसुवा में हुई बारिश के कारण नहीं आई है।

Tags: उत्तरी नेपाल में
Previous Post

तलाशी और जब्ती की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य, पालन में दिक्कत क्यों : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

Next Post

Purakalandar Murder Case: अयोध्या में बमबाजी के बाद गोली मारकर हत्या, मृतक की मां गंभीर; दोनों पक्ष बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India vs Sri Lanka Test: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, दूसरी पारी में शुरू में लिए दो विकेट

August 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

Parent Teacher Conflict: क्या उपभोक्तावादी सोच बिगाड़ रही है स्कूल और अभिभावकों के रिश्ते? ऑस्ट्रेलिया में बने सख्त कानून

August 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran Threatens Barron Trump: डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन को ईरान से जान से मारने की धमकी, सीक्रेट सर्विस जांच में जुटी

August 25, 2026
अंतराष्ट्रीय

US Sanctions Indian Firms: ईरान से पेट्रोलियम आयात पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

August 25, 2026
Next Post

Purakalandar Murder Case: अयोध्या में बमबाजी के बाद गोली मारकर हत्या, मृतक की मां गंभीर; दोनों पक्ष बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर

Recent Posts

Purakalandar Murder Case: अयोध्या में बमबाजी के बाद गोली मारकर हत्या, मृतक की मां गंभीर; दोनों पक्ष बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर

by Atul Narain Srivastava
August 26, 2026
0

अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत कंधैला गांव में पुराने जमीनी विवाद ने मंगलवार को खूनी रूप ले लिया। गांव...

उत्तरी नेपाल में अचानक आई बाढ़, पुल समेत कई गांव बहे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

काठमांडू, उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने सीमावर्ती बस्तियों में भारी तबाही मचाई और निचले इलाकों के...

तलाशी और जब्ती की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य, पालन में दिक्कत क्यों : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को पुलिस द्वारा तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की अनिवार्य ऑडियो-वीडियो...

उप्र: हरिद्वार तक होगा गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने प्रयागराज और हरिद्वार के बीच तेज एवं नियंत्रित एक्सप्रेसवे संपर्क विकसित करने के लिए गंगा...

उच्च न्यायालय ने लखनऊ में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या पर सरकार को लगायी फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राज्य की राजधानी में ई-रिक्शा की तेजी से बढ़ती संख्या पर चिंता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group