Wednesday, August 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

India vs Sri Lanka Test: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, दूसरी पारी में शुरू में लिए दो विकेट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0


कोलंबो, भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में फॉलोऑन के लिए मजबूर किया और फिर चौथे दिन बुधवार को लंच तक दूसरी पारी में 83 रन पर उसके दो विकेट निकाल दिए।

श्रीलंका इस तरह से भारत से 130 रन पीछे है। लंच के समय पासिंदु सूरियाबंडारा 35 और कामिंदु मेंडिस 10 रन पर खेल रहे थे। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया है।

इससे पहले श्रीलंका ने सोनल दिनुशा (103) के लगातार दूसरे शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से उसे पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू करने के बजाय श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया।

भारत ने पहले टेस्ट मैच में 165 रन से जीत हासिल करके दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

श्रीलंका ने चौथे दिन सुबह अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 265 रन से आगे बढ़ाई। भारत की तरफ से दोनों विकेट अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सारांश जैन ने लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीसरे दिन तीन-तीन विकेट लिए थे।

दिनुशा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अपना शतक पूरा किया। उन्होंने छक्का जड़कर शुरुआत की। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पुल शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया।

लेकिन जैन ने जल्द ही उनके साथी लाहिरू कुमारा (12) को कवर पर खड़े ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवा दिया। सारांश का यह टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट था।

ऋषभ पंत ने फिट होने के बाद विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाली जिससे जुरेल को फील्डिंग करनी पड़ी। दिनुशा हालांकि शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। सारांश ने उन्हें गलत ड्राइव खेलने के लिए उकसाया, जिसे स्लिप में खड़े केएल राहुल ने लपक लिया।

श्रीलंका की फॉलोऑन के बाद शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे लाहिरू उदरा (03) और क्रीज पर पांव जमा चुके कामिल मिसारा (32) के आउट होने से झटका लगा। मिसारा को रविंद्र जडेजा ने पगबाधा आउट किया।

उदरा के आउट होने से श्रीलंकाई प्रबंधन बेहद निराश हुआ होगा, क्योंकि सलामी बल्लेबाज ने सिराज की गेंद पर गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर जैन काे आसान कैच दिया।

Tags: India vs Sri Lanka Test
Previous Post

Parent Teacher Conflict: क्या उपभोक्तावादी सोच बिगाड़ रही है स्कूल और अभिभावकों के रिश्ते? ऑस्ट्रेलिया में बने सख्त कानून

Next Post

Ayodhya: ‘आगामी चुनाव में एकजुट होकर लड़ेगा कायस्थ समाज’—जिम्मेदारी मिलने के बाद बोले सिद्धार्थ श्रीवास्तव

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Parent Teacher Conflict: क्या उपभोक्तावादी सोच बिगाड़ रही है स्कूल और अभिभावकों के रिश्ते? ऑस्ट्रेलिया में बने सख्त कानून

August 26, 2026
खेल

Sri Lanka Struggling to Follow On: भारत के 503 रनों के जवाब में श्रीलंका का संघर्ष, 8 विकेट खोकर बनाए 265 रन

August 25, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran Threatens Barron Trump: डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन को ईरान से जान से मारने की धमकी, सीक्रेट सर्विस जांच में जुटी

August 25, 2026
अंतराष्ट्रीय

US Sanctions Indian Firms: ईरान से पेट्रोलियम आयात पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

August 25, 2026
Next Post

Ayodhya: 'आगामी चुनाव में एकजुट होकर लड़ेगा कायस्थ समाज'—जिम्मेदारी मिलने के बाद बोले सिद्धार्थ श्रीवास्तव

Recent Posts

तलाशी और जब्ती की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य, पालन में दिक्कत क्यों : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को पुलिस द्वारा तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की अनिवार्य ऑडियो-वीडियो...

उप्र: हरिद्वार तक होगा गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने प्रयागराज और हरिद्वार के बीच तेज एवं नियंत्रित एक्सप्रेसवे संपर्क विकसित करने के लिए गंगा...

उच्च न्यायालय ने लखनऊ में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या पर सरकार को लगायी फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राज्य की राजधानी में ई-रिक्शा की तेजी से बढ़ती संख्या पर चिंता...

Ayodhya: ‘आगामी चुनाव में एकजुट होकर लड़ेगा कायस्थ समाज’—जिम्मेदारी मिलने के बाद बोले सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 26, 2026
0

अयोध्या, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के नवनियुक्त प्रदेश सचिव सिद्धार्थ श्रीवास्तव का स्वागत एवं अभिनन्दन समाज एवं सामाजिक संस्थाओं...

India vs Sri Lanka Test: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, दूसरी पारी में शुरू में लिए दो विकेट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

कोलंबो, भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में फॉलोऑन के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group