Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उच्च न्यायालय ने लखनऊ में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या पर सरकार को लगायी फटकार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राज्य की राजधानी में ई-रिक्शा की तेजी से बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि जब इनकी संख्या शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव डाल रही है तो सरकार हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकती।

न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की पीठ ने 21 अगस्त को लखनऊ में यातायात प्रबंधन से संबंधित सूरज सिंह विसेन की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान ये टिप्पणियां कीं।

पीठ ने आदेश में कहा, ‘‘राज्य सरकार इस मुद्दे पर सोई नहीं रह सकती। उसे जागना होगा और एक सही नीति बनाकर इस समस्या से प्रभावी ढंग से निपटना होगा। यह एक गंभीर मुद्दा है, जिसे जल्द से जल्द हल करने की जरूरत है।

अदालत को बताया गया कि लखनऊ में करीब 80 हजार ई-रिक्शा चल रहे हैं और इनके लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण चौराहों और प्रमुख सड़कों के आसपास अक्सर यातायात बाधित होता है।

पीठ ने कहा कि प्रत्येक सड़क की वाहनों को संभालने की एक निश्चित क्षमता होती है लेकिन लखनऊ में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चलने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

अदालत ने अपर महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि वह सरकार की प्रस्तावित नीति के संबंध में परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव से स्पष्ट निर्देश प्राप्त करें।

अदालत ने कहा कि राज्य सरकार को यह बताना होगा कि ई-रिक्शा की लगातार बढ़ती बिक्री और संचालन को नियंत्रित करने के लिए वह क्या कदम उठाने की योजना बना रही है।

सुनवाई के दौरान यातायात पुलिस का अलग कैडर बनाने का मुद्दा भी उठा।

पीठ ने कहा कि यातायात प्रबंधन आम पुलिसकर्मियों के कार्यों से अलग है और सरकार को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस का अलग कैडर बनाने पर विचार करना चाहिए।

अदालत ने अगली सुनवाई में विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया, जिसमें लखनऊ नगर निगम की रिपोर्ट और अदालत द्वारा गठित समिति के प्रस्ताव शामिल हों। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर 2026 को होगी।

Tags: उच्च न्यायालय ने लखनऊ में
Previous Post

Ayodhya: ‘आगामी चुनाव में एकजुट होकर लड़ेगा कायस्थ समाज’—जिम्मेदारी मिलने के बाद बोले सिद्धार्थ श्रीवास्तव

Next Post

उप्र: हरिद्वार तक होगा गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कानपुर: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 लोग गंभीर घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

Ankit Baliyan Murder Case: जिम के बाहर ताबड़तोड़ 18 गोलियां मारकर अंकित बालियान का कत्ल, दो बाइक पर आए थे हमलावर

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

UP TET 2026 का परिणाम घोषित, 13.3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया: नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में 13 लोगों पर मुकदमा

August 27, 2026
Next Post

उप्र: हरिद्वार तक होगा गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Recent Posts

कानपुर: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 लोग गंभीर घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के गंगा बैराज क्षेत्र में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट (प्रशिक्षण विमान) के दुर्घटनाग्रस्त...

Chandra Grahan 2026 : 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दृश्यता और सूतक नियम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार 28 अगस्त को लगेगा। खास बात यह है कि इसी दिन रक्षाबंधन का...

Ankit Baliyan Murder Case: जिम के बाहर ताबड़तोड़ 18 गोलियां मारकर अंकित बालियान का कत्ल, दो बाइक पर आए थे हमलावर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

मुजफ्फरनगर, यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक जिम के बाहर...

UP TET 2026 का परिणाम घोषित, 13.3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का परिणाम घोषित...

बलिया: नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में 13 लोगों पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र में सरकारी नौकरी का झांसा देकर फर्जी संस्था के जरिए चार हजार से अधिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group