Wednesday, August 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

तलाशी और जब्ती की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य, पालन में दिक्कत क्यों : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को पुलिस द्वारा तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की अनिवार्य ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग लागू करने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए।

अदालत ने कहा कि जब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 105 में इसके लिए स्पष्ट प्रावधान है तो पुलिस अधिकारियों को इस आवश्यकता का पालन करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

न्यायमूर्ति राजीव भारती ने कहा कि वर्तमान समय में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग आम बात हो गई है इसलिए बीएनएसएस की धारा 105 का पालन करना मुश्किल नहीं माना जाना चाहिए।

बीएनएसएस की धारा 105 में पुलिस द्वारा तलाशी और जब्ती की प्रक्रिया की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग का प्रावधान है।

इसमें गवाहों की मौजूदगी में जब्ती पंचनामा तैयार करना और उस पर उनके हस्ताक्षर कराना भी शामिल है। रिकॉर्डिंग को तत्काल संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजना आवश्यक है।

अदालत ने यह टिप्पणी सुलतानपुर जिले के गोसाईंगंज थाने में उत्तर प्रदेश गो-वध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में चार आरोपियों द्वारा दाखिल अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की।

याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि उनके नाम मूल प्राथमिकी में नहीं थे और बाद में एक सह-आरोपी के कथित बयान के आधार पर उनके नाम सामने आए।

याचिकाकर्ताओं ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा 21 जुलाई 2025 को जारी एक परिपत्र का भी हवाला दिया, जिसमें तलाशी और बरामदगी की कार्रवाई के दौरान ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को अनिवार्य किया गया है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गयी कि इस मामले में तलाशी या बरामदगी की कोई ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की गई और इसलिए अभियोजन पक्ष के पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। अदालत ने इन दलीलों पर गौर करते हुए यह भी पाया कि याचिकाकर्ताओं का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

अदालत ने कहा कि आरोपियों ने जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया और एक सह-आरोपी को पहले ही अंतरिम अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

पीठ ने इसके बाद सभी चार आरोपियों को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी और यह सुरक्षा अगली सुनवाई की तारीख या आरोप पत्र दाखिल होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

Tags: तलाशी और जब्ती की
Previous Post

उप्र: हरिद्वार तक होगा गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Next Post

उत्तरी नेपाल में अचानक आई बाढ़, पुल समेत कई गांव बहे

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना शुरु, 60 साल की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा

August 26, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र: हरिद्वार तक होगा गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

August 26, 2026
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय ने लखनऊ में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या पर सरकार को लगायी फटकार

August 26, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में कतर्नियाघाट नदी में बह रहे 5 हाथियों का हुआ सफल रेस्क्यू

August 26, 2026
Next Post

उत्तरी नेपाल में अचानक आई बाढ़, पुल समेत कई गांव बहे

Recent Posts

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना शुरु, 60 साल की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना की शुरुआत की, जिसके तहत...

Ayodhya Raunahi Toll Plaza Firing: अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा पर रात 2 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली

by Atul Narain Srivastava
August 26, 2026
0

अयोध्या के थाना रौनाही क्षेत्र अंतर्गत स्थित रौनाही टोल प्लाजा पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे ताबड़तोड़ गोलीबारी...

Purakalandar Murder Case: अयोध्या में बमबाजी के बाद गोली मारकर हत्या, मृतक की मां गंभीर; दोनों पक्ष बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर

by Atul Narain Srivastava
August 26, 2026
0

अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत कंधैला गांव में पुराने जमीनी विवाद ने मंगलवार को खूनी रूप ले लिया। गांव...

उत्तरी नेपाल में अचानक आई बाढ़, पुल समेत कई गांव बहे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

काठमांडू, उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने सीमावर्ती बस्तियों में भारी तबाही मचाई और निचले इलाकों के...

तलाशी और जब्ती की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य, पालन में दिक्कत क्यों : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को पुलिस द्वारा तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की अनिवार्य ऑडियो-वीडियो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group