Wednesday, August 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Parent Teacher Conflict: क्या उपभोक्तावादी सोच बिगाड़ रही है स्कूल और अभिभावकों के रिश्ते? ऑस्ट्रेलिया में बने सख्त कानून

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


शिक्षकों और स्कूल प्रधानाचार्यों के साथ अभिभावकों के दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए कुछ निजी स्कूलों ने अभिभावकों से आचार संहिता पर हस्ताक्षर करवाना शुरू किया है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, कुछ प्रधानाचार्यों ने अभिभावकों के अधिकार-बोध, कर्मचारियों को डराने-धमकाने और अपने बच्चे के गलत व्यवहार को स्वीकार करने से इनकार जैसे मामलों पर चिंता जताई है।

सरकारी स्कूल भी अभद्र व्यवहार करने वाले अभिभावकों पर अंकुश लगाने के लिए नए कदम उठा रहे हैं। विक्टोरिया और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने प्रधानाचार्यों को स्कूल परिसर में अभद्र व्यवहार करने वाले अभिभावकों के प्रवेश पर रोक लगाने का अधिकार देने वाले कानून बनाए हैं। इसमें आमने-सामने, ईमेल, फोन या सोशल मीडिया के जरिए दुर्व्यवहार करने वाले अभिभावक भी शामिल हैं। न्यू साउथ वेल्स भी इसी तरह के कानूनों पर विचार कर रहा है।

—– समस्या कितनी गंभीर है? —–

अभिभावकों को स्कूल के फैसलों पर सवाल उठाने, अपनी चिंताएं रखने और अपने बच्चों की ओर से पक्ष रखने में सक्षम होना चाहिए। शिक्षा में सार्थक अभिभावक सहभागिता के लिए ये सभी महत्वपूर्ण हैं। लेकिन शोध से स्पष्ट है कि शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार बढ़ रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में पिछले 15 वर्षों से किए जा रहे सर्वेक्षणों में स्कूल के प्रधानाचार्यों, उप-प्रधानाचार्यों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभवों का अध्ययन किया गया है। इनमें पाया गया कि अभिभावक और देखभालकर्ता की ओर से धमकी तथा अभद्र व्यवहार के मामले बढ़ रहे हैं।

साल 2025 में हिंसा की धमकियों की करीब दो-तिहाई रिपोर्ट में अभिभावकों और देखभालकर्ताओं को स्रोत बताया गया, जबकि 2011 में यह आंकड़ा 25 प्रतिशत से भी कम था। 2025 में प्रधानाचार्यों को धमकाने के करीब 90 प्रतिशत मामलों में अभिभावक या देखभालकर्ता शामिल थे।

समस्या केवल प्रत्यक्ष धमकियों तक सीमित नहीं है। शोध के मुताबिक, स्कूल के पदाधिकारियों को लगातार शिकायतों, आक्रामक संवाद और अभिभावकों की हर समय उपलब्ध रहने की अपेक्षाओं से भी निपटना पड़ता है।

शिक्षक भी अत्यधिक संवाद की मांग, मौखिक दुर्व्यवहार और धमकी भरे व्यवहार जैसी स्थितियों की शिकायत करते हैं।

—– ऐसा क्यों हो रहा है? —–

पिछले कुछ दशकों में छात्रों और परिवारों को स्कूलों से मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं को लेकर अपेक्षाएं बढ़ी हैं। स्कूल चुनने के अधिक विकल्प और जवाबदेही की बढ़ती मांग ने भी परिवारों और स्कूलों के संबंधों को बदला है। अब स्कूलों तक पहुंच, उनकी जवाबदेही और शैक्षणिक फैसलों में अभिभावकों के प्रभाव को लेकर अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।

शोध में स्कूलों के साथ अधिक उपभोक्तावादी संबंध की पहचान की गई है। स्कूल प्रबंधन के लिए इसका मतलब तत्काल जवाब की अपेक्षा, पेशेवर फैसलों पर सवाल, बच्चे के लिए व्यक्तिगत नतीजों की मांग और स्कूल के जवाब से असंतुष्ट होने पर शिकायत को उच्च स्तर तक ले जाना हो सकता है।

डिजिटल संचार ने परिवारों और स्कूलों के बीच संपर्क आसान बनाया है, लेकिन इससे बातचीत की गति, पहुंच और उसके परिणाम भी बदल गए हैं।

मसलन, कोई चिंता जल्द ही अभिभावकों के व्हाट्सऐप समूहों, सोशल मीडिया या अन्य सामुदायिक नेटवर्क तक पहुंच सकती है। इससे मूल बातचीत से कहीं आगे तक मतभेद बढ़ सकता है। स्कूल के कर्मचारियों को भी हर अन्य व्यक्ति की तरह सुरक्षित कार्यस्थल का अधिकार है।

हालांकि, कानून या आचार संहिता केवल सीमाएं तय कर सकते हैं, पहुंच प्रतिबंधित कर सकते हैं और व्यवहार असुरक्षित होने पर कानूनी उपाय उपलब्ध करा सकते हैं। वे सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित नहीं कर सकते और न ही संबंध खराब होने के बाद विश्वास बहाल कर सकते हैं।

इसीलिए कानून को रोकथाम के बजाय सुरक्षा के उपाय के रूप में देखा जाना चाहिए। यदि किसी प्रधानाचार्य को किसी अभिभावक को स्कूल परिसर में आने या कर्मचारियों से संपर्क करने से रोकना पड़ रहा है, तो संबंध पहले ही गंभीर रूप से खराब हो चुका है।

—– स्कूल और सरकारें क्या कर सकती हैं? —–

कोई एक उपाय अभिभावकों और स्कूलों के बीच विवाद को पूरी तरह रोक नहीं सकता।

संवाद और कर्मचारियों की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट अपेक्षाएं शुरुआत में ही सीमाएं तय कर सकती हैं। इस मामले में अभिभावकों की आचार संहिता या व्यवहार संबंधी समझौते उपयोगी हो सकते हैं। इनके जरिए सम्मानजनक संवाद और अस्वीकार्य व्यवहार के परिणामों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जा सकती है।

हालांकि, इस बात के सीमित प्रमाण हैं कि ऐसे समझौते खुद गंभीर रूप से बिगड़े संबंधों को रोक या सुधार सकते हैं।

स्कूल पदाधिकारियों और शिक्षकों को अभिभावकों के साथ मुश्किल बातचीत संभालने, विवाद बढ़ने के संकेत पहचानने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मदद लेने के लिए बेहतर प्रशिक्षण की भी जरूरत है।

उन्हें संस्थागत समर्थन भी मिलना चाहिए, ताकि किसी समस्या के असहनीय होने तक उन्हें अकेले उससे न जूझना पड़े। इसमें स्पष्ट शिकायत-निपटान प्रक्रिया और ऐसे मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों या शिक्षा प्रणाली के स्तर पर सहायता शामिल होनी चाहिए, जब बातचीत लगातार, अनुचित या अभद्र हो जाए।

हालांकि, कुछ परिस्थितियों में ये उपाय भी पर्याप्त नहीं होंगे। जब व्यवहार धमकीपूर्ण, डराने वाला या अपमानजनक हो जाए, तो प्राथमिकता संबंध सुधारने के बजाय संबंधित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की होनी चाहिए।

स्कूल ऐसे स्थान बने रहने चाहिए जहां परिवार संवाद कर सकें, सवाल उठा सकें और असहमति जता सकें। साथ ही, वे कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल भी होने चाहिए। इनमें से किसी एक की कीमत पर दूसरे को नहीं चुना जाना चाहिए।

कानून अभद्र व्यवहार पर रोक लगा सकता है, लेकिन सम्मानजनक व्यवहार पैदा नहीं कर सकता। वह संबंध टूटने पर कर्मचारियों की रक्षा कर सकता है, लेकिन खोया हुआ विश्वास दोबारा कायम नहीं कर सकता।

इसके लिए काम काफी पहले शुरू करना होगा। विवाद पैदा होने से पहले ही संवाद, शिकायतों और स्वीकार्य व्यवहार को लेकर स्पष्ट अपेक्षाएं तय करनी होंगी। शिक्षा व्यवस्था को भी उस समय हस्तक्षेप के लिए तैयार रहना होगा, जब स्कूल और परिवार के बीच संबंध बिगड़ने की शुरुआत हो।

Tags: Parent Teacher Conflict
Previous Post

बहराइच में कतर्नियाघाट नदी में बह रहे 5 हाथियों का हुआ सफल रेस्क्यू

Next Post

India vs Sri Lanka Test: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, दूसरी पारी में शुरू में लिए दो विकेट

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

उत्तरी नेपाल में अचानक आई बाढ़, पुल समेत कई गांव बहे

August 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Sri Lanka Test: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, दूसरी पारी में शुरू में लिए दो विकेट

August 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran Threatens Barron Trump: डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन को ईरान से जान से मारने की धमकी, सीक्रेट सर्विस जांच में जुटी

August 25, 2026
अंतराष्ट्रीय

US Sanctions Indian Firms: ईरान से पेट्रोलियम आयात पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

August 25, 2026
Next Post

India vs Sri Lanka Test: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, दूसरी पारी में शुरू में लिए दो विकेट

Recent Posts

उत्तरी नेपाल में अचानक आई बाढ़, पुल समेत कई गांव बहे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

काठमांडू, उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने सीमावर्ती बस्तियों में भारी तबाही मचाई और निचले इलाकों के...

तलाशी और जब्ती की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य, पालन में दिक्कत क्यों : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को पुलिस द्वारा तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की अनिवार्य ऑडियो-वीडियो...

उप्र: हरिद्वार तक होगा गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने प्रयागराज और हरिद्वार के बीच तेज एवं नियंत्रित एक्सप्रेसवे संपर्क विकसित करने के लिए गंगा...

उच्च न्यायालय ने लखनऊ में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या पर सरकार को लगायी फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राज्य की राजधानी में ई-रिक्शा की तेजी से बढ़ती संख्या पर चिंता...

Ayodhya: ‘आगामी चुनाव में एकजुट होकर लड़ेगा कायस्थ समाज’—जिम्मेदारी मिलने के बाद बोले सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 26, 2026
0

अयोध्या, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के नवनियुक्त प्रदेश सचिव सिद्धार्थ श्रीवास्तव का स्वागत एवं अभिनन्दन समाज एवं सामाजिक संस्थाओं...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group