अमेरिकी खुफिया सेवा ने मंगलवार को कहा कि उसे इस बात की जानकारी है कि ईरान के सरकारी मीडिया ने एक वीडियो प्रसारित किया है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन को जान की धमकी दिए जाने के तौर पर देखा जा सकता है।
खुफिया सेवा के प्रवक्ता नेट हेरिंग ने एक बयान में कहा, अमेरिकी खुफिया सेवा इस वीडियो से अवगत है और ऐसी किसी भी चीज की जांच करती है, जिसे हमारे सुरक्षा घेरे में आने वाले लोगों के खिलाफ खतरे के रूप में देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा, अभियानगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम सुरक्षा संबंधी खुफिया मामलों पर चर्चा नहीं करते हैं।
साल की शुरुआत में अमेरिकी बलों की कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद से ईरानी मीडिया ने कई मौकों पर अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार के सदस्यों के लिए धमकी वाली सामग्री प्रसारित की है।
İran Devlet Televizyonu, "Barron Trump'u nerede öldürmeli?" başlıklı bir propaganda videosu yayınladı. pic.twitter.com/gEKavpma72
— gdh (@gundemedairhs) August 25, 2026










