Friday, October 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत की ऐतिहासिक 600वें टेस्ट में धमाकेदार जीत: टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार का 10 विकेटों का करिश्मा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 19, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

गॉल, बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मैच में 10 विकेट लिए जिससे भारत ने बुधवार को यहां श्रीलंका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 165 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की।

श्रीलंका की टीम 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में 206 रन बनाकर आउट हो गई।

भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर श्रीलंका को 284 रन पर आउट कर दिया था। इस तरह से उसे 178 रन की मजबूत बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे।

श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक 84 रन बनाए जबकि कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 59 रन की पारी खेली।

मानव सुथार भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 55 रन देकर छह विकेट लिए। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 16 रन देकर दो जबकि रविंद्र जडेजा (71 रन देकर एक) और मोहम्मद सिराज (15 रन देकर एक) ने एक-एक विकेट लिया।

भारत के लिए यह मैच इसलिए भी खास हो गया क्योंकि यह भारत का 600वां टेस्ट मैच था। यह जीत इसलिए भी विशेष है क्योंकि भारत को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं में इसी तरह की पिच पर हार का सामना करना पड़ा था।

जैसे ही सुथार ने टेस्ट मैच में अपना 10वां विकेट लिया, शुभमन गिल ने राहत की सांस ली होगी क्योंकि मैच खत्म होने के पांच मिनट के भीतर ही भारी बारिश शुरू हो गई थी।

मानव ने दूसरी बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए। उन्होंने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में यह कारनामा किया था।

श्रीलंका ने लंच के बाद छह विकेट पर 175 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और उसे 199 रन तक पहुंचाया। लेकिन मानव के गेंद संभालने के बाद खेल का रुख बदल गया।

बाएं हाथ के स्पिनर ने 76वें ओवर में छह गेंदों के अंतराल में सोनल दिनुशा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरू कुमारा को आउट कर दिया, जिससे श्रीलंका का स्कोर नौ विकेट 199 रन पर हो गया। उन्होंने इसके बाद केशारा नुवांता को आउट करके मैच का अंत किया।

श्रीलंका ने सुबह चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिनुशा और डिसिल्वा (151 गेंदों पर 59 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 202 गेंदों पर 95 रन जोड़कर दिन के पहले सत्र के एक घंटे से अधिक समय तक भारत को सफलता से वंचित रखा।

भारतीय बल्लेबाजों की तरह ही श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए भी स्पिनरों का सामना करने का पसंदीदा तरीका स्वीप शॉट था।

पहले सत्र में भारतीय स्पिनरों में जडेजा निसंदेह सर्वश्रेष्ठ रहे। उन्होंने पिच से अच्छा खासा उछाल हासिल किया। मानव ने ज्यादा ओवर नहीं फेंके लेकिन उनकी गेंदबाजी में दम था जबकि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। वह निश्चित रूप से अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे।

भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका के कप्तान डिसिल्वा ने 125 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके कुछ देर बाद पहली पारी में शतक बनाने वाले दिनुशा भी कुलदीप की गेंद पर छक्का लगाकर 50 रन तक पहुंचे।

लेकिन जडेजा ने डिसिल्वा को आउट करके भारत की उम्मीदें जगा दी। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने गेंद को थोड़ा और उछाल दिया और गेंद डिसिल्वा के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े सुथार के हाथों में चली गई।

श्रीलंका की पहली पारी में समझदारी भरी पारी खेलने वाले निरोशन डिकवेला (10) आक्रामक अंदाज में खेलने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने प्रसिद्ध की गेंद पर कवर के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें नाकाम रहे और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई।

दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होगा।

Tags: भारत की ऐतिहासिक 600वें टेस्ट
Previous Post

अयोध्या में गश्त के दौरान सड़क हादसा: दरोगा की मौत, सिपाही की हालत गंभीर

Next Post

E20 ईंधन विवाद पर अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- ‘जनता पर दोहरी मार’

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

सऊदी अरब में उड़ानें प्रभावित, उमरा यात्रियों की मदद के लिए मक्का में भारत ने खोला अतिरिक्त कंट्रोल रूम

October 15, 2026
Featured

क्या फिर बदलेंगी खाड़ी देशों की सीमाएं? सऊदी अरब पर हूती हमलों से बढ़ा तनाव, जानिए नए देशों के बनने का इतिहास

October 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान में ड्रोन हमले के बाद कुशीनगर का युवक लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

October 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन का कॉकराच जनता पार्टी पर आरोप, कहा- अमेरिका से मिल रही आर्थिक मदद

October 14, 2026
Next Post

E20 ईंधन विवाद पर अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- ‘जनता पर दोहरी मार’

Recent Posts

Watch: अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियां तेज, पांच टेंडर जारी; एक सप्ताह में पूरी होगी प्रक्रिया, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दी जानकारी

by Atul Narain Srivastava
October 15, 2026
0

अयोध्या, रामनगरी अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम की ओर से...

अंकिता भंडारी मामले में डिंपल यादव पर भाजपा का पलटवार, बोली- धामी सरकार ने संवेदनशीलता से की कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

लखनऊ, राजनीति में एक ही घटनाक्रम को अलग-अलग नजरिए से देखने का चलन पुराना है। कहावत है— ‘सूप बोले तो...

Watch, 8 साल बाद बरेली लौटी भारतीय वायुसेना की सारंग टीम, स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने दिखाया आसमानी शौर्य

by Atul Narain Srivastava
October 15, 2026
0

बरेली, भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने बृहस्पतिवार को बरेली में हवाई करतबों का प्रदर्शन करके दर्शकों को...

नोएडा : पति की प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में अभियुक्ता शीला कुमारी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

गौतमबुद्ध नगर में पति की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 24-वर्षीय महिला को गिरफ्तार...

प्रतापगढ़ में कारोबारी की हत्या, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले में एक बर्तन कारोबारी की कथित रूप से हत्या कर दिये जाने के मामले में उसकी पत्नी तथा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group