अयोध्या, रुदौली पुलिस ने मलकानिया धाम मंदिर के पास कदिरापुर मार्ग से भोर लगभग सात बजे के निकट चार पहिया वाहन थार रॉक्स के चारों पहिये चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के पास से चोरी के पहिये बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही थी तभी प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य, उप निरीक्षक शिवेंद्र पाल, कां, धर्मेश कुमार कां, सलमान अली के साथ कादिरपुर की ओर जाने वाली रोड पर मलकानिया धाम मंदिर के पास नहर पुलिया से सुबह करीब 7 बजे दो शातिर चोरों अयान पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला सालार कस्बा रुदौली हमजा उर्फ साहिल उर्फ डगली पुत्र नफीस निवासी मोहल्ला मखदूम जादा रुदौली को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी किए गए चार पहिए वाहन के चारों चक्के बरामद कर लिए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर धारा 305(C)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।




