Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, मालगाड़ी का लोको पायलट घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 24, 2026
in देश
0
पंजाब में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, मालगाड़ी का लोको पायलट घायल

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के एक हिस्से पर हुए मामूली विस्फोट में मालगाड़ी का लोको पायलट घायल हो गया, जबकि ट्रेन के इंजन को भी आंशिक क्षति पहुंची है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब पौने 10 बजे हुई जब मालगाड़ी सरहिंद स्टेशन से चार-पांच किलोमीटर दूर स्थित खानपुर गांव के पास से गुजर रही थी। यह रेलवे ट्रैक विशेष रूप से मालगाड़ियों के लिए है।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे रोपड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नानक सिंह ने कहा, ‘‘बीती रात एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली थी। कई जांच दल मौके पर पहुंच चुके हैं और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय किया जा रहा है। हम अपनी विशेष टीम भेजने वालीं अन्य एजेंसियों के संपर्क में हैं।

डीआईजी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोको पायलट के चेहरे पर मामूली चोट आई है और वह खतरे से बाहर है। ट्रेन के इंजन को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक को भी गंभीर क्षति नहीं पहुंची है और जल्द ही उसे ट्रेनों के संचालन के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

डीआईजी ने भरोसा जताया कि मामले में शामिल लोगों को पकड़ लिया जाएगा। विस्फोट की प्रकृति के बारे में पूछे जाने पर डीआईजी ने कहा कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

उन्होंने इसे “मामूली विस्फोट” और “आपराधिक गतिविधि” बताते हुए कहा कि यह कुछ असामाजिक तत्वों की हरकत प्रतीत होती है।

आतंकी पहलू से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस स्तर पर ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर यह स्पष्ट होगा कि इसे किसने अंजाम दिया, इसके पीछे क्या कारण था और क्या मकसद रहा।

इस बीच, विस्फोट के बाद खानपुर गांव में दहशत का माहौल है। एक ग्रामीण ने दावा किया कि शुक्रवार रात पूरे गांव तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।

राजकीय रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 150 (जानबूझकर ट्रेन को नुकसान पहुंचाना या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tags: पंजाब में रेलवे ट्रैक पर विस्फो
Previous Post

दूसरे दिन की शांति वार्ता से पहले यूक्रेन पर रूस के हमलों में एक व्यक्ति की मौत, 23 अन्य घायल

Next Post

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना की शुरुआत

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post
गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना की शुरुआत

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना की शुरुआत

Recent Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

मेरठ पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी वसूलने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करके शनिवार को...

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में पुलिस ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा...

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट तथा जिम संचालक ने सिर में गोली मार कर...

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार की नवनिर्मित चारदीवारी फांदकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group