Sunday, September 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दूसरे दिन की शांति वार्ता से पहले यूक्रेन पर रूस के हमलों में एक व्यक्ति की मौत, 23 अन्य घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 24, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0
file photo

file photo

कीव, यूक्रेन में चार साल से जारी युद्ध को खत्म करने के उद्देश्य से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में यूक्रेन, रूस और अमेरिका के वार्ताकारों के बीच शनिवार को दूसरे दिन की वार्ता से पहले रूस ने शुक्रवार रात कीव पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।

कीव शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख तिमूर तकाचेंको के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ड्रोन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

वहीं, खारकीव के मेयर इगोर तेरेखोव ने बताया कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर रूस के ड्रोन हमलों में 19 लोग घायल हो गए।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब शनिवार को यूएई में संबंधित देशों के वार्ताकारों के बीच दूसरे दिन की वार्ता होनी है।

यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अधिकारियों की दोनों देशों के साथ हुई पहली ज्ञात बैठक है, जो वाशिंगटन की ओर से यूक्रेन में लगभग चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये वार्ताएं ‘‘संवाद को बढ़ावा देने और संकट का राजनीतिक समाधान खोजने’’ से जुड़ी कोशिशों का हिस्सा हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने शुक्रवार को हुई पहले दिन की वार्ता को ‘‘सार्थक’’ बताया।

हाल के दिनों में स्विट्जरलैंड से लेकर क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति भवन) तक राजनयिक गतिविधियों में तेजी आई है, हालांकि दोनों पक्षों के बीच बाधाएं अब भी बरकरार हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में कहा था कि एक संभावित शांति समझौता ‘‘लगभग तैयार’’ है, लेकिन इसके बावजूद विशेष रूप से क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़े कुछ संवेदनशील पहलु अभी भी अनसुलझे हैं।

Tags: यूक्रेन पर रूस के हमलों
Previous Post

बलिया में मामले की जांच के लिए रिश्वत लेने वाले दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, मालगाड़ी का लोको पायलट घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, सावन बरवाल ने रचा इतिहास; पदक तालिका 30 तक पहुंची

September 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूसी हमलों में यूक्रेन में चार लोगों की मौत, जवाबी ड्रोन हमले में रूस के क्रास्नोडार में 3 मारे गए

September 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता

September 26, 2026
Next Post

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, मालगाड़ी का लोको पायलट घायल

Recent Posts

UPI पर 0.4% MDR के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, मोबाइल दुकानदार QR कोड ढककर जताएंगे विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

नयी दिल्ली, यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लगाने के विरोध में देश भर के मोबाइल...

हाथरस में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालात में पड़े मिले दोनों के शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

हाथरस जिले के सादाबाद कोतवली क्षेत्र में रविवार सुबह एक मकान से पति-पत्नी के शव बरामद किए गए। पुलिस के...

अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या  में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से...

Watch, अयोध्या में आंधी-बारिश का कहर, कार पर गिरा विशाल बरगद; आकाश वर्मा की मौत, एक घायल

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, जिले में तेज आंधी और बारिश के बीच शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा...

बरेली: दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, उसका अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने और इससे आहत होकर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group