Monday, September 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0


निशिन, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को अफगानिस्तान से होगा और जापान के हालात में जल्दी ढलने की चुनौती टीमों के सामने रहेगी।

कोरोगी स्पोटर्स पार्क पर ही महिला वर्ग की स्पर्धा हुई थी जिसमें भारत ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के मुकाबलों में बड़े स्कोर बने लेकिन अभी तक पुरूष टीम के मैचों में बड़े स्कोर नहीं देखे गए हैं । जापान के खिलाफ मंगलवार को सानो में हुए मुकाबले में टर्निंग पिच पर भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिली थी।

भारतीय क्रिकेटर तोक्यो से नागोया बुलेट ट्रेन से पहुंचे हैं और सफर का पूरा मजा लिया। क्रिकेट नहीं खेलने वाले देश में पहली बार खेलना अधिकांश क्रिकेटरों के लिये नया अनुभव होगा। अय्यर ने नागोया के सफर के दौरान बीसीसीआई की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ यह खूबसूरत है।

भारत यहां पूरी मजबूत टीम लेकर आया है जिसमें अय्यर के अलावा जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल हैं।

इस प्रारूप में भारतीय क्रिकेट की गहराई को देखते हुए इस फैसले पर सवाल भी उठे थे क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि फोकस 2027 वनडे विश्व कप पर होना चाहिये। भारतीय टीम के लिये स्वर्ण से इतर कोई भी पदक निराशाजनक होगा।

हाल ही में दिल्ली में भारत के हाथों श्रृंखला में बुरी तरह पराजित हुई अफगानिस्तान टीम दारविश रसूली की कप्तानी में नये खिलाड़ियों को लेकर आई है । टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार खेलेंगे।

भारत अभियान की शुरूआत क्वार्टर फाइनल से करेगा जबकि अफगानिस्तान नेपाल के खिलाफ एक मैच खेल चुका है जिसमें उसे पराजय मिली । पहले मैच में उसने जापान को हराया था।

अन्य खिलाड़ियों की तरह क्रिकेटरों को होटल की दिक्कत नहीं हुई क्योंकि बीसीसीआई ने सारा बंदोबस्त खुद किया है । खिलाड़ी नागोया में पांच सितारा होटल में रूके हैं।

सभी की नजरें 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी पर लगी है लेकिन अभिषेक और संजू सैमसन के फॉर्म को देखते हुए उन्हें मौका मिलने की उम्मीद कम ही है । भारत को स्वर्ण जीतने के लिये सिर्फ तीन जीत की जरूरत है।

टीमें :

भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी , विपराज निगम, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान : दारविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक, इमरान मीर, नजीबुल्लाह जदरान, इस्मत आलम, करीम जनत, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्लाह अहमदजइ, खालिद तानीवाल, मोहम्मद अकरम, फरीदून दाउदजइ, फरमानुल्लाह सफी, हसन इसाखिल, फैसल शिनोजादा, अरब गुल मोमांद।

मैच का समय : सुबह 10 बजे से।

Tags: Asian Games 2026India vs Afghanistan
Previous Post

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

Next Post

बरेली: दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

खेल

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

September 28, 2026
Featured

OpenAI ने नवीनतम AI मॉडलों की ट्रेनिंग रोकी, अप्रत्याशित एजेंट व्यवहार के बाद बढ़ाई सुरक्षा जांच

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, सावन बरवाल ने रचा इतिहास; पदक तालिका 30 तक पहुंची

September 26, 2026
Next Post

बरेली: दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

सपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की...

मऊ में छत पर टेंट लगाते समय 11000 वोल्ट की लाइन से टकराया लोहे का पाइप, तीन की मौत, एक घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

मऊ जिले के दक्षिण टोला क्षेत्र में सोमवार को एक शादी समारोह के लिये टेंट लगाते समय करंट लगने से...

दिल्ली में एक करोड़ की रंगदारी का मामला: ‘भाऊ गैंग’ से जुड़े आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दो पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहिणी के एक कारोबारी द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर उसकी...

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मिस प्रिटी इंडिया 2024’ निधि तिवारी ने किया सुसाइड, फेसबुक में 9 लाख और इंस्टाग्राम में 7 लाख फॉलोअर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ की विजेता निधि तिवारी की मौत की...

अमेठी में ट्रक-टैंकर की जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक; हाइड्रा की मदद से निकाला गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

अमेठी जिले में जगदीशपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group