Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या आप बोतलबंद पानी पीते है? पानी पीने के अनदेखे स्वास्थ्य जोखिम, माइक्रोप्लास्टिक्स, रासायनिक अवशेष और बैक्टीरिया?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 11, 2025
in Featured, देश
0
क्या आप बोतलबंद पानी पीते है? पानी पीने के अनदेखे स्वास्थ्य जोखिम, माइक्रोप्लास्टिक्स, रासायनिक अवशेष और बैक्टीरिया?

पानी के प्रति बढ़ते अविश्वास के कारण बोतलबंद जल का सेवन दुनियाभर में एक आदत बन गयी है। यहां तक कि उन देशों में भी ऐसा हो रहा है जहां सार्वजनिक जलापूर्ति की बहुत गहराई से जांच की जाती है।

बाजार ने बोतलबंद पानी को शुद्ध, स्वस्थ और अधिक सुविधाजनक उत्पाद के रूप में प्रस्तुत किया है, लेकिन वैज्ञानिक प्रमाण एक अलग कहानी बताते हैं।

शुद्धता के एहसास को केंद्र में रखकर बोतलबंद पानी के सेवन की अपील की जाती है, फिर भी शोध यह दिखाते हैं कि इससे अक्सर स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए जोखिम खड़े होते हैं।

इस साल एक शोध में पता चला कि बोतलबंद पानी उतना सुरक्षित नहीं हो सकता जितना कई लोग मानते हैं। दोबारा भरने करने योग्य जग और प्लास्टिक की बोतलों में बेचे जाने वाले पानी पर किए गए परीक्षणों के दौरान बैक्टीरिया संदूषण का स्तर उच्च पाया गया।

अधिकांश विकसित देशों में, नल के पानी को बोतलबंद पानी की तुलना में कड़े कानूनी और परीक्षण मानकों के तहत परखा जाता है। रोजाना सार्वजनिक जलापूर्ति में बैक्टीरिया, भारी धातुओं और कीटनाशकों की जांच की जाती है। ब्रिटेन में, पेयजल परीक्षण के परिणामों को खुले रूप से प्रकाशित किया जाता है।

अमेरिका में, जल आपूर्तिकर्ताओं के लिए पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) की निगरानी में राष्ट्रीय प्राथमिक पेयजल नियमों का पालन करना आवश्यक है। पूरे यूरोप में, ईयू पेयजल निदेशालय जल की गुणवत्ता को परखता है।

इसके विपरीत, बोतलबंद पानी को एक पैक किए गए खाद्य उत्पाद के रूप में नियंत्रित किया जाता है। इसका कम परीक्षण किया जाता है और निर्माताओं को गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी प्रकाशित करने की आवश्यकता नहीं होती।

शोध में बोतलबंद पानी में संदूषक पाए गए हैं, जिनमें माइक्रोप्लास्टिक्स, रासायनिक अवशेष और बैक्टीरिया शामिल हैं। 2024 के एक शोध में कुछ उत्पादों में प्रति लीटर लाखों प्लास्टिक कण मौजूद होने का पता चला।

अन्य शोध से यह संकेत मिलता है कि बोतलबंद पानी में अक्सर नल के पानी की तुलना में ‘माइक्रोप्लास्टिक्स’ की सांद्रता उच्च होती है, जिससे सूजन, हार्मोनल विकार और मानव अंगों में कणों के जमा होने से जुड़े संभावित खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।

प्लास्टिक की बोतलों में ‘एंटीमनी’, ‘फथैलेट्स’ और ‘बिसफेनोल एनालॉग्स’ जैसे रासायनिक पदार्थ भी घुले हो सकते हैं। एंटीमनी एक उत्प्रेरक (कैटेलिस्ट) है जो पीईटी की बोतलें बनाने में उपयोग किया जाता है। पीईटी एकल-उपयोग वाले पेय पदार्थों की बोतल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे सामान्य प्लास्टिक है।

इसके अलावा बोतलों में ‘फथैलेट्स प्लास्टिकाइजर्स’ का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो प्लास्टिक को लचीला बनाए रखता है।

बिसफेनोल एनालॉग्स का इस्तेमाल प्लास्टिक को कुछ कठोर बनाने और खाद्य एवं पेय पदार्थों की कैन पर कोटिंग करने के लिए किया जाता है। ये पदार्थ विशेष रूप से गर्म वातावरण जैसे कि गाड़ियों, डिलीवरी वैन या सीधे सूर्य की रोशनी में बोतलें रखे जाने के दौरान पानी में घुल सकते हैं।

वैज्ञानिक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कुछ यौगिक ‘एंडोक्राइन डिस्टर्बर्स’ के रूप में कार्य कर सकते हैं, यानी ये शरीर के हार्मोनल सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं।

कुछ ‘प्थालेट्स’ और ‘बिसफेनोल्स’ के उच्च स्तर के कारण प्रजनन स्वास्थ्य, मेटाबॉलिज्म और विकास पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, बोतल बंद पानी में पाए जाने वाले इन यौगिकों के स्तर आमतौर पर कम होते हैं और दीर्घकालिक जोखिम अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।

वैज्ञानिक अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बार-बार और लंबी अवधि तक इन पदार्थों के संपर्क से मानव स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है।

बोतलबंद पानी आपातकालीन परिस्थितियों में या जहां नल का पानी वास्तव में असुरक्षित हो, वहां आवश्यक होता है। लेकिन अधिकांश विकसित देशों में यह नल के पानी से न तो सुरक्षित है और न ही साफ। जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण पानी की उपलब्धता को प्रभावित कर रहे हैं, बोतलबंद और नल के पानी के बीच असल फर्क को समझना पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है।

Tags: बोतलबंद पानी पीने के अनदेखे
Previous Post

bite, भदोही में भ्रष्टाचार के शिकायतकर्ता बुजुर्ग की हत्या के आरोप में ग्राम प्रधान समेत दो गिरफ्तार

Next Post

गोरखपुर: छह महीनों से फर्जी आईएएस बनकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post
गोरखपुर: छह महीनों से फर्जी आईएएस बनकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार

गोरखपुर: छह महीनों से फर्जी आईएएस बनकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group